Get App

Prabhudas Lilladher के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, AU Small Finance Bank का सस्ता ऑप्शन देगा बड़ा मुनाफा

NIFTY में 22400, 22500 और 22600 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 22400, 22130 और 22200 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। निफ्टी बैंक में 48000, 48200 और 48500 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में 48000, 47900 और 47800 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Apr 23, 2024 पर 2:43 PM
Prabhudas Lilladher के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, AU Small Finance Bank का सस्ता ऑप्शन देगा बड़ा मुनाफा
AU Small Finance Bank पर Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने 620 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी है

सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। एफएंडओ सेटअप की बात करें तो आज बाजार में मुथूट फाइनेंस, एबोट, संवर्धन मदरसन, एल्केम लैब, ग्लेनमार्क फार्मा के शेयर में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं एमएंडएम फाइनेंशियल, ओरैकल फाइनेंशियल, एबीबी इंडिया, सन फार्मा और मेट्रोपोलिस हेल्थ के स्टॉक्स में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके अलावा आदित्य बिड़ला कैपिटल, ओबेरॉय रियल्टी, भारती एयरटेल, एमसीएक्स और एचसीएल टेक में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला। जबकि वोडाफोन आइडिया, ग्रासिम, नवीन फ्लोरीन, आरती इंडस्ट्रीज और डीएलएफ के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। इस बीच आज Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 22400, 22500 और 22600 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 22400, 22130 और 22200 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 48000, 48200 और 48500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 48000, 47900 और 47800 के स्तर पर नजर आये।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें