एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयरों में 26 अक्टूबर को दिन में पिछले बंद भाव से 9.45 प्रतिशत तक की गिरावट दिखाई दी। बीएसई पर शेयर 845.65 रुपये के लो तक गया। बैंक का मार्केट कैप 64600 करोड़ रुपये से ज्यादा है। बैंक ने वीकेंड पर तिमाही नतीजे जारी किए थे, जिस पर निवेशक सोमवार को प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में बैंक का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 53 प्रतिशत बढ़कर 858 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 561 करोड़ रुपये था। कुल आय बढ़कर 6,382 करोड़ रुपये हो गई, जो सितंबर 2025 तिमाही में 5,224 करोड़ रुपये थी।
ब्याज आय भी बढ़कर 5,612 करोड़ रुपये हो गई, जो जून 2025 तिमाही में 4,511 करोड़ रुपये थी। सितंबर 2026 तिमाही में एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक की शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) 32 प्रतिशत बढ़कर 2,820 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 2,144 करोड़ रुपये थी। शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) भी बढ़कर सितंबर 5.8 प्रतिशत हो गया।
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का सितंबर 2026 तिमाही में ग्रॉस NPA (नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स) रेशियो 1.99 प्रतिशत रहा। एक साल पहले यह 2.41 प्रतिशत था। शुद्ध NPA रेशियो भी घटकर 0.81 प्रतिशत रह गया, जो सितंबर 2025 तिमाही में 0.88 प्रतिशत था।
तिमाही नतीजों के बाद कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने AU स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर के लिए 'रिड्यूस' रेटिंग दी है। टारगेट प्राइस 950 रुपये प्रति शेयर रखा है। जेफरीज ने 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है, लेकिन टारगेट प्राइस घटाकर 1,250 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। मोतीलाल ओसवाल ने 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस 1,275 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का शेयर एक महीने में 15 प्रतिशत नीचे आया है। 2 साल में कीमत 40 प्रतिशत से ज्यादा उछली है। बैंक में सितंबर 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 22.67 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। यह BSE 100 इंडेक्स का हिस्सा है।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।