AU Small Finance Bank: Q1 में अच्छी कमाई का कमाल! शेयर ने लगाई 5% की छलांग

AU Small Finance Bank Share Price: जून 2026 तिमाही में बैंक की शुद्ध ब्याज आय सालाना आधार पर 32 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 2695 करोड़ रुपये हो गई। शुद्ध ब्याज मार्जिन 47 बेसिस पॉइंट्स बढ़कर 5.9 प्रतिशत हो गया

अपडेटेड Jul 27, 2026 पर 4:16 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ICICI Securities ने AU Small Finance Bank के शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग दी है।

प्राइवेट सेक्टर के एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयरहोल्डर 27 जुलाई को अच्छे फायदे में हैं। शेयर की कीमत दिन में पिछले बंद भाव से 6 प्रतिशत तक उछली। BSE पर शेयर 1062.15 रुपये के हाई तक गया। बाद में 5 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त के साथ 1054.50 रुपये पर सेटल हुआ। बैंक ने ​शनिवार, 25 जुलाई को अप्रैल-जून 2026 तिमाही के नतीजे जारी किए थे। तिमाही के दौरान बैंक का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 37 प्रतिशत बढ़कर 795.95 करोड़ रुपये हो गया। बैंक की कुल इनकम करीब 15.5 प्रतिशत बढ़कर 5991.95 करोड़ रुपये हो गई।

शुद्ध ब्याज आय (NII) सालाना आधार पर 32 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 2695 करोड़ रुपये हो गई। शुद्ध ब्याज मार्जिन 47 बेसिस पॉइंट्स बढ़कर 5.9 प्रतिशत हो गया। जून 2026 तिमाही में एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक की एसेट क्वालिटी में सुधार देखा गया। ग्रॉस NPA (नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स) रेशियो घटकर 2.10 प्रतिशत रहा। एक साल पहले यह 2.47 प्रतिशत था। नेट NPA रेशियो भी कम होकर 0.76 प्रतिशत हो गया, जो जून 2025 तिमाही में यह 0.88 प्रतिशत था।

AU Small Finance Bank का शेयर एक साल में 44 प्रतिशत मजबूत


बैंक का मार्केट कैप 79000 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। यह BSE 100 इंडेक्स का हिस्सा है। शेयर एक साल में 44 प्रतिशत मजबूत हुआ है। जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 22.74 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। ICICI Securities ने AU Small Finance Bank के शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग दी है। टारगेट प्राइस 1250 रुपये प्रति शेयर बरकरार रखा है। ब्रोकरेज का मानना है कि बैंक का जून तिमाही का अच्छा प्रदर्शन बेहतर होती एसेट क्वालिटी और क्रेडिट मोमेंटम के बने रहने को दिखाता है। बैंक ग्रॉस स्लिपेज रेश्यो को 2 प्रतिशत और क्रेडिट कॉस्ट को 1 प्रतिशत पर बनाए रखने में सफल रहा। बैंक के मैनेजमेंट ने वित्त वर्ष 2027 के लिए एसेट्स पर 1.8 प्रतिशत के रिटर्न का अपना अनुमान दोहराया है।

डिपॉजिट और लोन

जून 2026 तिमाही के दौरान बैंक के कुल डिपॉजिट का आंकड़ा 1,57,727 करोड़ रुपये रहा। यह सालाना आधार पर 24 प्रतिशत ज्यादा है। CASA (करंट अकाउंट सेविंग्स अकाउंट) डिपॉजिट 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 45,399 करोड़ रुपये के हो गए। CASA रेशियो 29 प्रतिशत रहा। ग्रॉस लोन पोर्टफोलियो सालाना आधार पर 23 प्रतिशत बढ़कर जून 2026 तिमाही में 1,44,250 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Kalyan Jewellers में एक म्यूचुअल फंड हाउस बेच सकता है 5 करोड़ शेयर, कीमत फिसली

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।