Market view : IT शेयरों में जारी रह सकती है तेजी, यहां से 20-25% भाग सकते हैं ये दो शेयर

Market view :निफ्टी IT के चार्ट से संकेत मिलता है कि आईटी शेयरों में आई हालिया रैली सिर्फ एक रिलीफ रैली से कहीं बढ़कर है। मंथली टाइमफ्रेम पर निफ्टी IT में लगातार दो बुलिश एंगल्फिंगकैंडल बनी हैं। ऑक्टानॉम टेक एंड हेज्ड के राहुल घोष का कहना है कि लंबे समय तक खराब प्रदर्शन के बाद,यह एक मजबूत रिवर्सल का संकेत है

अपडेटेड Nov 02, 2026 पर 7:33 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Nifty View : वीकली चार्ट पर,निफ्टी ने 22,180 के सपोर्ट लेवल पर 'मॉर्निंग स्टार' पैटर्न बनाया है, जिसके बाद एक मजबूत बुलिश कैंडल बनी है। यह एक मजबूत सपोर्ट जोन से आया एक क्लासिक रिवर्सल है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Market view: ऑक्टानॉम टेक और हेज्ड के फाउंडर और सीईओ राहुल घोष को उम्मीद है कि आईटी सेक्टर में तेजी का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा, क्योंकि इसके चार्ट पैटर्न बताते हैं कि मौजूदा तेजी सिर्फ एक 'रिलीफ रैली' से कहीं बढ़कर है। मनीकंट्रोल के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मंथली टाइमफ्रेम पर, निफ्टी IT ने लगातार दो 'बुलिश एनगल्फिंग' कैंडल बनाई हैं। लंबे समय तक खराब प्रदर्शन के बाद यह एक मजबूत रिवर्सल संकेत है।

    IT इंडेक्स में मजबूती के संकेत दिख रहे हैं,ऐसे में राहुल घोष का मानना ​​है कि कोफोर्ज (Coforge) एक ऐसा स्टॉक है जिसे हर गिरावट पर खरीदा जा सकता है। उन्हें टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) का चार्ट स्ट्रक्चर भी कुछ ऐसा ही लग रहा है और वे निवेशकों को इस स्टॉक पर नजर रखने की सलाह दे रहे हैं।

    उनका मानना है कि ये दोनों ही शेयर अपने ऑल-टाइम हाई की ओर बढ़ रहे हैं। इनमें ऊपर की तरफ कोई बिकवाली का दबाव हीं है। इस वजह से सटीक टारगेट तय करना मुश्किल है,लेकिन तकनीकी नजरिए से इनमें मध्यम अवधि में 20-25 प्रतिशत की तेजी संभव है।


    क्या आपको लगता है कि निफ्टी IT इंडेक्स में यह तेजी आगे भी जारी रहेगी?

    चार्ट्स से पता चलता है कि यह सिर्फ एक रिलीफ रैली से कहीं बढ़कर है। मंथली टाइमफ्रेम पर निफ्टी IT में लगातार दो 'बुलिश एनगल्फिंग' कैंडल बनी हैं। लंबे समय तक खराब प्रदर्शन के बाद,यह एक मजबूत रिवर्सल का संकेत है। वीकली चार्ट पर एक 'इनवर्स हेड-एंड-शोल्डर्स' पैटर्न बनता दिख रहा है। अगर वीकली क्लोजिंग नेकलाइन के ऊपर होती है तो यह इस स्ट्रक्चर में एक तय टारगेट जोड़ देगी। मोमेंटम पहले से ही दिख रहा है। शुक्रवार को इंडेक्स ने 32,500 का स्तर फिर से हासिल कर लिया और पिछले एक महीने में इसमें लगभग 17.7 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है।

    एक महीने में लगभग 18 प्रतिशत की तेजी के बाद,थोड़ा कंसोलिडेशन होना अच्छा रहेगा।इस तेजी के पीछे भागने के बजाय,गिरावट आने पर खरीदारी करने की सलाह होगी।

    क्या आपको उम्मीद है कि निफ्टी ब्रेकआउट देगा और 23,200 के ऊपर टिका रहेगा?

    वीकली चार्ट पर,निफ्टी ने 22,180 के सपोर्ट लेवल पर 'मॉर्निंग स्टार' पैटर्न बनाया है, जिसके बाद एक मजबूत बुलिश कैंडल बनी है। यह एक मजबूत सपोर्ट जोन से आया एक क्लासिक रिवर्सल है। शुक्रवार को निफ्टी 23,053 पर बंद हुआ, जो पिछले आठ सेशन में 23,000 के स्तर के ऊपर पहली क्लोजिंग है। इसके लिए शॉर्ट-टर्म टारगेट 23,500–23,600 हैं और 22,180 पर एक अहम सपोर्ट है।

    क्या आपको लगता है कि आने वाले हफ्तों में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के बजाय घटने की संभावना ज़्यादा है?

    रिस्क-रिवॉर्ड के नज़रिए से ऐसा ही लगता है। बहुत कम समय के लिए कच्चा तेल भले ही तेजी दिखाए, लेकिन यह MCX पर यह 10,100–10,200 रुपये प्रति बैरल के एक बड़े रेजिस्टेंस जोन के पास पहुंच रहा है। इसके बाद 10,400 रुपये का और बड़ा रजिस्टेंस है। कच्चा तेल कई बार इसी जोन के आसपास पहुंचकर वापसी कर चुका है। इस तरह के भारी दबाव (overhead supply) को किसी नए और मजबूत ट्रिगर के बिना पार कर पाना मुश्किल होता है।

    मौजूदा स्तरों पर इंट्राडे ट्रेड को छोड़कर नए खरीदारों के लिए रिस्क-रिवॉर्ड अनुकूल नहीं है। आने वाले हफ्तों में एक साफ ब्रेकआउट के बजाय रेजिस्टेंस जोन से कीमत के वापस लौटने (रिजेक्शन)की संभावना अधिक है।

    इस सप्ताह के लिए आपके रडार पर कौन से दो स्टॉक हैं?

    कोफोर्ज (Coforge)

    IT इंडेक्स के मजबूत होने के साथ,यह एक ऐसा स्टॉक है जिसे हर गिरावट पर खरीदा जा सकता है। टेक महिंद्रा का चार्ट स्ट्रक्चर भी कुछ ऐसा ही है और इस पर भी नजर रखी जा सकती है। दोनों ही स्टॉक अपने 'ऑल-टाइम हाई' (अब तक के सबसे ऊंचे स्तर) की ओर बढ़ रहे हैं, जहां ऊपर की तरफ कोई बिकवाली का दबाव (ओवरहेड सप्लाई) नहीं है। इस वजह से सटीक टारगेट तय करना मुश्किल है, लेकिन तकनीकी रूप से मध्यम अवधि में इसमें 20-25 प्रतिशत की तेजी आ सकती है।

    लार्सन एंड टुब्रो (Larsen & Toubro)

    मजबूत नतीजों के बाद,यह स्टॉक एक बढ़ती हुई ट्रेंडलाइन पर सपोर्ट ले रहा है। चार्ट के अनुसार इसमें 4,100–4,200 रुपये के स्तर तक की चाल देखने को मिल सकती है।

    क्या आपको अपोलो हॉस्पिटल्स में एक और उछाल की संभावना दिखती है?

    इसका सेटअप काफी अच्छा लग रहा है। मंथली चार्ट पर, अपोलो ने एक क्लासिक 'हैमर' पैटर्न बनाया है, जिसे एक ऊपर जाती हुई ट्रेंडलाइन और मंथली 20 EMA, दोनों का सपोर्ट मिल रहा है। जब एक लंबी अवधि की ट्रेंडलाइन और एक अहम मूविंग एवरेज एक ही जगह पर मिलते हैं,तो यह आमतौर पर एक बहुत मजबूत सपोर्ट जोन माना जाता है। इस हफ्ते शेयर में 9.3 प्रतिशत की तेजी आई और यह 8,448 रुपये पर बंद हुआ जो इस हफ्ते का इसका सबसे ऊंचा स्तर है। ऐसा लगता है कि यह खरीदारी असल में शेयरों को जमा करने (एक्युमुलेशन) के मकसद से की गई है। 28 अक्टूबर को डिलीवरी वॉल्यूम 5 दिनों के औसत से लगभग 79 प्रतिशत अधिक था।

    हालांकि,एक हफ्ते में आई तेज़ चाल के बाद इसके पीछे भागने की सलाह नहीं होगी। बेहतर तरीका यह होगा कि ब्रेकआउट जोन की ओर आने वाले पुलबैक पर खरीदारी की जाए, जिससे अगली तेजी के लिए रिस्क-रिवॉर्ड काफी बेहतर हो जाता है।

    क्या आपको उम्मीद है कि इस हफ्ते 'इटर्नल' एक नया रिकॉर्ड हाई बनाएगा?

    'इटर्नल' में काफी मजबूत रिलेटिव स्ट्रेंथ है और हायर-टाइमफ्रेम चार्ट्स बुलिश हैं। यह स्टॉक अब अपने 368.45 रुपये के ऑल-टाइम हाई के करीब है। फिलहाल इसके लिए 368–370 रुपये का स्तर एक मजबूत रेजिस्टेंस है। यहां से और तेजी की उम्मीद में खरीदारी करना जोखिम भरा सौदा होगा। इसके बजाय दो बेहतर रणनीतियां अपनाई जा सकती हैं। पहली यह कि कीमत में थोड़ी गिरावट का इंतजार करें और फिर खरीदारी करें। दूसरी यह कि स्टॉक के 368–370 रुपये के स्तर से ऊपर वीकली क्लोजिंग देने का इंतजार करें। इससे 'ऑल-टाइम हाई' ब्रेकआउट की पुष्टि हो जाएगी और तेजी का अगला दौर शुरू हो सकेगा।

     

    Q2 Results This Week: इस हफ्ते 350 से ज्यादा कंपनियां जारी करेंगी तिमाही नतीजे; ITC, SBI से लेकर टाटा स्टील तक पर रहेगी नजर

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

     

    हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।