Stocks to Watch: Sensex की एक्सपायरी; Crystal Crop की लिस्टिंग और LG, Lupin समेत ये 12 शेयर फोकस में
Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से आज 26 नवंबर को घरेलू मार्केट में मजबूत शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में आज क्रिस्टल क्रॉप (Crystal Crop) की लिस्टिंग के साथ-साथ एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स (LG Electronics), लुपिन (Lupin) और विप्रो (Wipro) समेत 12 स्टॉक्स में खास वजहों से तेज हलचल दिख सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी
एक कारोबारी दिन पहले 25 नवंबर को सेंसेक्स (Sensex) 1502.29 प्वाइंट्स यानी 1.82% की बढ़त के साथ 83,938,28 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 469.60 प्वाइंट्स यानी 1.85% की मजबूती के साथ 25,819.25 पर बंद हुआ था।
Stocks to Watch: एशियाई बाजारों से मजबूत रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में भी ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 124.50 प्वाइंट्स यानी 0.48% की बढ़त के साथ 26,049.50 पर है। चूंकि आज सेंसेक्स-बैंकेक्स समेत बीएसई के सभी इंडेक्सेज के डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की मंथली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज हलचल रह सकती है। एक कारोबारी दिन पहले 25 नवंबर को सेंसेक्स (Sensex) 1502.29 प्वाइंट्स यानी 1.82% की बढ़त के साथ 83,938,28 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 469.60 प्वाइंट्स यानी 1.85% की मजबूती के साथ 25,819.25 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
Stocks to Watch: आज इन स्टॉक्स पर फोकस
LG Electronics India
दक्षिण कोरियाई प्रमोटर कंपनी एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया में अपनी 2% तक हिस्सेदारी बेच सकती है। यह ब्लॉक डील की ₹2,320.5 करोड़ तक हो सकती है और इसके तहत 1.358 करोड़ शेयर बेचे जा सकते हैं। इस डील के लिए फ्लोर प्राइस प्रति शेयर ₹1,709.30 तय किया गया है।
Schaeffler India
ऑटो और इंडस्ट्रियल कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी शेफलर इंडिया में उसकी पैरेंट कंपनी शेफलर एजी अपनी 6% तक हिस्सेदारी बेच सकती है। ₹3,188 करोड़ की इस ब्लॉक डील के लिए प्रति शेयर फ्लोर प्राइस ₹3,400 तय किया गया है।
Lupin
फार्मा कंपनी लुपिन को अमेरिका में अपनी Sitagliptin और Metformin Hydrochloride Tablets के लिए अमेरिकी दवा नियामक एफडीए की मंजूरी मिल गई है। इस दवा का इस्तेमाल टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर का लेवल कम करने में होता है। अमेरिका में इसकी सालाना बिक्री करीब $43.92 करोड़ की है।
Alembic Pharmaceuticals
फार्मा कंपनी एलेम्बिर फार्मा को अमेरिकी दवा नियामक एफडीए से दो EIR (एस्टैब्लिशमेंट इंस्पेक्शन रिपोर्ट) मिली हैं। इससे गुजरात के वडोदरा स्थित कंपनी की बायोइक्विवेलेंस फैसिलिटी का निरीक्षण बंद हो गया है। एफडीए ने इसकी जांच 31 अगस्त से 10 सितंबर 2026 के बीच की थी।
KSB
इंडस्ट्रियल पंप बनाने वाली कंपनी केएसबी को त्रिवेणी टर्बाइन्स से ₹117 करोड़ का ऑर्डर मिला है।
Diamond Power Infrastructure
पावर ट्रांसमिशन कंपनी डायमंड पावर को अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस से ₹488.18 करोड़ के दो ऑर्डर मिले हैं। इसके तहत कंपनी को भाडला-फतेहपुर एचवीडीसी प्रोजेक्ट के लिए 6,659.66 किमी AL-59 कंडक्टर की सप्लाई करनी है।
Wipro
विप्रो ने बीपी (bp) की कोर फाइनेंस ऑपरेशंस में बदलाव के लिए एक रणनीतिक साझेदारी की है। इसके तहत साल 2027 से भारत, हंगरी और मलेशिया से बीपी के लगभग 3,000 एंप्लॉयीज विप्रो में शामिल होंगे।
RateGain Travel
रेटगेन ने रेट की जानकारी और खरीदारी के लिए अपने रेव-एआई सॉल्यूशन को लेकर यूएई की कार रेंटल फर्म क्विकलीज के साथ साझेदारी की है।
CESC
सीईएससी की सब्सिडियरी पूर्वाह ग्रीन पावर ने मध्य प्रदेश में वेनविंड रिफेक्स पावर को 153.7 MW विंड प्रोजेक्ट दिया है। इस पर 24 महीने के भीतर काम पूरा करना है। इसके अलावा स्टेप-डाउन सब्सिडियरी देशराज सोलर एनर्जी ने राजस्थान के बीकानेर में 150 मेगावाट सोलर प्रोजेक्ट में से 147 मेगावाट का कमर्शियल ऑपरेशन शुरू कर दिया है। साथ ही कंपनी ने रीन्यू (ReNew) के एसेट्स के अधिग्रहण की समय-सीमा बढ़ाकर 15 दिसंबर, 2026 कर दी है। इसमें 1.4 GWp की ऑपरेशनल क्षमता शामिल है, जिसका एंटरप्राइज वैल्यू ₹4,859 करोड़ है।
Apeejay Surrendra Park Hotels
एपीजय सुरेंद्र पार्क होटल्स ने तमिलनाडु और पुडुचेरी बॉर्डर पर Auroville Junction के नजदीक 42 कमरों का रिसॉर्ट खोलने के लिए एग्रीमेंट किया है, जो जोन कनेक्ट बाय द पार्क ब्रांड से काम करेगा।
Juniper Green Energy
जुनिपर ग्रीन एनर्जी की पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी जुनिपर ग्रीन जेम प्राइवेट ने 150 मेगावाट का विंड-सोलर हाइब्रिड पावर प्रोजेक्ट डेवलप करने के लिए एनटीपीसी के साथ एक PPA (पावर पर्चेज एग्रीमेंट) किया है। इस प्रोजेक्ट से सालाना ₹155 करोड़ का रेवेन्यू जेनेरेट होने की उम्मीद है।
Crystal Crop
आज क्रिस्टल क्रॉप के शेयरों की बीएसई और एनएसई पर एंट्री होगी। इसके आईपीओ को 17 गुना से अधिक बोली मिली थी।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।