Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : गिफ्ट निफ्टी के संकेतों को देखते हुए,भारतीय इंडेक्सों के बढ़त के साथ खुलने की संभावना है। पिछले सत्र में सेंसेक्स और निफ्टी में काफी तेजी आई थी। FIIs ने लगातार 11वें सत्र में भी अपनी खरीदारी जारी रखी। 25 नवंबर को घरेलू संस्थागत निवेशक भी नेट बॉयर बन गए और उन्होंने 4,018 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे

अपडेटेड Nov 26, 2026 पर 8:19 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Stock market news : अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एशियाई मुद्राओं का प्रदर्शन मिला-जुला दिख रहा है। इंडोनेशियाई रुपया सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली मुद्रा है

Market news : शुरुआती कारोबार में गिफ्ट निफ्टी बढ़त के साथ 26,042 के आसपास कारोबार कर रहा है। GIFT निफ्टी के संकेतों को देखते हुए 26 नवंबर को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्सों से पॉजिटिव शुरुआत की संभावना नजर आ रही है। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूची जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

मार्केट ओवरव्यू

भारतीय बेंचमार्क इंडेक्सों ने दिसंबर सीरीज की शुरुआत मजबूत रुख के साथ की। 25 नवंबर को सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए और सोमवार को आई भारी बिकवाली से उबरने में कामयाब रहे। इस तेजी को विदेशी फंडों के निवेश,कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और कुछ चुनिंदा सेक्टरों, खासकर FMCG और फाइनेंशियल शेयरों में आई खरीदारी से सपोर्ट मिला।


कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1,502.29 अंक यानी 1.82 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,938.28 पर और निफ्टी 469.60 अंक यानी 1.85 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,819.25 पर बंद हुआ।

एशियाई मुद्राओं में बढ़त

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एशियाई मुद्राओं का प्रदर्शन मिला-जुला दिख रहा है। इंडोनेशियाई रुपया सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली मुद्रा है, जिसमें 0.56 प्रतिशत की गिरावट आई है। चीनी रेनमिनबी और थाई बाहत में भी 0.04 प्रतिशत और 0.02 प्रतिशत की कमजोरी आई है,जबकि सिंगापुर डॉलर 0.02 प्रतिशत नीचे दिख रहा है। दूसरी ओर ताइवानी डॉलर में 0.12 प्रतिशत की बढ़त दिख रही है। जापानी येन भी 0.10 प्रतिशत ऊपर चढ़ा है। मलेशियाई रिंगित, फिलीपीनी पेसो और दक्षिण कोरियाई वॉन में भी 0.07 प्रतिशत, 0.03 प्रतिशत और 0.02 प्रतिशत की मामूली बढ़त देखने को मिल रही है।

विदेशी निवेशकों का रुख

25 नवंबर को घरेलू संस्थागत निवेशक (DIIs) नेट बॉयर बन गए और उन्होंने 4,018 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वहीं, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने लगातार 11वें दिन भी खरीदारी जारी रखी और 4,479 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

US बॉन्ड यील्ड

अमेरिका में 10-ईयर ट्रेजरी और 2-ईयर ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड 4.85% और 4.64% पर दिख रही है।

डॉलर इंडेक्स

गुरुवार को एशियाई कारोबार में डॉलर स्थिर दिख रहा है। वहीं, कल यह गिरकर एक हफ्ते के निचले स्तर पर आ गया था। ट्रेजरी यील्ड में गिरावट और जोखिम को लेकर कमजोर इच्छा के चलते थैंक्सगिविंग की छुट्टी से पहले डॉलर की सेफ-हेवन अपील का असर कम हो गया। छह मुद्राओं की एक टोकरी के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापने वाला अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 103.7 पर दिख रहा है।

US में कल दिखी दमदार रिकवरी, एशियाई बाजारों में भी तेजी

नए US टैरिफ प्रस्ताव और क्रूड में उछाल के बावजूद गिफ्ट निफ्टी से अच्छे संकेत हैं। यह 150 प्वाइंट ऊपर 26000 के पार दिख रहा है। कल FIIs की कैश में 4500 करोड़ की खरीदारी देखने को मिली थी। एशियाई बाजारों में भी तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। निक्केई और कोस्पी 2-2% ऊपर दिख रहे हैं। कल अमेरिकी बाजारों में दमदार रिकवरी दिखी। निचले स्तरों से Dow करीब 1100 प्वाइंट ऊपर आया। Nasdaq में भी करीब 1000 प्वाइंट की रिकवरी दिखी।

14 देशों पर ट्रंप का नया टैरिफ बम, भारत पर डील होने पर 17% टैरिफ का प्रस्ताव

ट्रंप टैरिफ का टेरर फिर लौट आया है। अमेरिका 14 देशों पर नया टैरिफ लगाएगा । भारत पर structural excess capacity का आरोप लगाकर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का प्रस्ताव है। ट्रेड डील होने पर 17% टैरिफ लगेगा। भारत का जबाव है कि किसी सेक्टर में उत्पादन क्षमता का सरप्लस नहीं है।

सऊदी रिफनाइरी पर हमले से क्रूड उछला

सऊदी की रिफनाइरी पर हूतियों के हमले के बाद कच्चे तेल में उछाल आया है। 90 वाला क्रूड 94 डॉलर पर आ गया है,हॉर्मूज में भी टैंकरों को निशाना बनाया गया है।

सोने-चांदी में रिकवरी, $3560 के पार सोना

इंटरनेशनल मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार रिकवरी आई है। 3430 डॉलर के नीचे फिसलने के बाद गोल्ड 3560 डॉलर के ऊपर आ गया है। चांदी भी 41 डॉलर के पार है। US में PCE के आंकड़े अनुमान के मुताबिक रहने से सपोर्ट मिला है।

आज 2 बड़ी ब्लॉक डील पर रहेगी नजर

आज 2 बड़ी ब्लॉक डील पर नजर रहेगी। LG Electronics में प्रोमोटर 2% हिस्सा बेच सकते हैं। इसके लिए 1709 रुपए प्रति शेयर फ्लोर प्राइस तय है। कुल 2320 करोड़ रुपए के सौदे संभव हैं। Schaeffler India में भी 6 इक्विटी का सौदा संभव है। पेरंट कंपनी 3,188 करोड़ रुपए के शेयर बेच सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।