Auto Stocks : 4% तक भागे ऑटो शेयर, क्रूड की नरमी ने दिया बूस्टर डोज, मारुति और ऊनो मिंडा ने किया लीड

Auto Stocks : कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने से ऑटो शेयरों में 4 प्रतिशत तक की बढ़त हुई है। ऊनो मिंडा और मारुति की अगुवाई में निफ्टी ऑटो इंडेक्स ने 2 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की है। तेल की कीमतों में गिरावट से इनपुट लागत कम हुई,जिससे इस सेक्टर के प्रति सेंटीमेंट बेहतर हुआ है

अपडेटेड Jun 25, 2026 पर 3:36 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Surge in auto stocks : सस्ते कच्चे तेल से इनपुट कॉस्ट घटी है, इससे ऑटो सेक्टर को लेकर निवेशकों के सेंटिमेंट में सुधार आया है। ब्रेंट क्रूड युद्ध से पहले स्तर $73 प्रति बैरल के भी नीचे आ गया है। कच्चा तेल 30 अप्रैल को बने हाई $126 से 42% नीचे फिसल गया है। सस्ते कच्चे तेल से ग्रोथ और महंगाई की चिंता घटी है

Auto Stocks : आज गुरुवार को ऑटो और ऑटो एंसिलरी शेयरों में 4 प्रतिशत तक की बढ़त आई है। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से बाजार का सेंटिमेंट बेहतर हुआ है, जिससे निफ्टी ऑटो इंडेक्स सबसे ज्यादा बढ़त वाला सेक्टरल इंडेक्स बन गया है। निफ्टी ऑटो इंडेक्स में आज के ट्रेडिंग सेशन के दौरान 2 प्रतिशत तक की बढ़त देखने को मिली, जिससे इसमें पिछले दो दिनों में आई 1.19 प्रतिशत की गिरावट का सिलसिला थम गया है।

इंडेक्स में शामिल कंपनियों में ऑटो एंसिलरी कंपनी  ऊनो मिंडा (Uno Minda) सबसे ज़्यादा बढ़त वाली कंपनी रही,जिसमें 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई है। निफ्टी ऑटो इंडेक्स में शामिल 15 में से 14 शेयरों में बढ़त दिख रही है। हालांकि ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स ऑफ इंडिया का शेयर मामूली रूप से गिरा है।

ब्रोकरेज फर्म CLSA द्वारा स्टॉक पर अपनी "आउटपरफॉर्म" रेटिंग बनाए रखने और 5,728 रुपये का टारगेट प्राइस बरकरार रखने के बाद हीरो मोटोकॉर्प के शेयर में 3 प्रतिशत की बढ़त हुई है। इस टारगेट प्राइस का मतलब है कि पिछले क्लोजिंग प्राइस से इसमें 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी की संभावना है।


CLSA ने कहा कि इस स्टॉक का रिस्क-रिवॉर्ड प्रोफाइल अच्छा है। ब्रोकरेज ने बताया कि 15 गुना फॉरवर्ड प्राइस-टू-अर्निंग्स वैल्यूएशन के आधार पर मौजूदा मार्केट प्राइस का मतलब है कि FY27-28 में इसका EBITDA मार्जिन 13.5 प्रतिशत रह सकता है। हालांकि इस दौरान वॉल्यूम CAGR में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। ब्रोकरेज के मुताबिक एल नीनो को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंता की जा रही है। बारिश और कंपनी की घरेलू 2 व्हीलर वॉल्यूम ग्रोथ के बीच खास संबंध नहीं है। 14% मार्जिन के साथ पॉजिटिव वॉल्यूम ग्रोथ कंपनी के पक्ष में काम करेगा। इसको GST कट और स्कूटर लॉन्च पाइपलाइन से भी सपोर्ट मिलेगा।

Trading Strategy: अब अगली तेजी 24250 के ऊपर निकलने पर आएगी, जब तक निफ्टी 24100 के ऊपर है ट्रेंड रहेगा मजबूत

कच्चा तेल नरम, ऑटो शेयर गरम

सस्ते कच्चे तेल से इनपुट कॉस्ट घटी है, इससे ऑटो सेक्टर को लेकर निवेशकों के सेंटिमेंट में सुधार आया है। ब्रेंट क्रूड युद्ध से पहले स्तर $73 प्रति बैरल के भी नीचे आ गया है। कच्चा तेल 30 अप्रैल को बने हाई $126 से 42% नीचे फिसल गया है। सस्ते कच्चे तेल से ग्रोथ और महंगाई की चिंता घटी है। रबर, प्लास्टिक,पेंट जैसे पेट्रो-डेरिवेटिव सस्ते हुए हैं। ईंधन कीमतों पर राहत की उम्मीद से डिमांड आउटलुक बेहतर हुई है। CPI आउटलुक और बेहतर होने से ब्याज दरें बढ़ने की आशंका कम हुई है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।