Auto Stocks : अमेरिका और EU के बीच डील होने की उम्मीद, चुनिंदा ऑटो शेयरों को लगे पंख

Share markets : अमेरिका और EU के बीच डील होने की खबर से टाटा मोटर्स फोकस में है। US और UK के साथ डील से टैरिफ घटेगा। गाड़ियों पर 10 फीसदी टैरिफ लगने की उम्मीद है। जगुआर लैंड रोवर के लिए स्लोवाकिया प्लांट जरूरी है। JLR का 33 फीसदी कारोबार अमेरिका से आता है

अपडेटेड Jul 24, 2025 पर 6:18 PM
Tata Motors 10.40 रुपए यानी 1.51 फीसदी की बढ़त के साथ 700.50 रुपए पर बंद हुआ है। आज का इसका दिन का हाई 706.50 रुपए है

Stock Market : कमजोर बाजार में भी चुनिंदा ऑटो शेयरों में आज अच्छी तेजी देखने को मिली है। दरअसल अमेरिका और EU के बीच डील होने की उम्मीद से ये शेयर रफ्तार में रहे। US-EU के बीच जल्द हो सकने वाली डील के तहत। EU से इंपोर्ट पर 15 फीसदी का टैरिफ संभव है। EU 15 फीसदी के टैरिफ पर मान सकता है। 1 अगस्त 2025 को ट्रंप टैरिफ के स्थगन की मियाद खत्म हो रही है। के समझौता न होने पर ट्रंप ने 30 फीसदी टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है। अभी कारों पर 27.5 फीसदी का टैरिफ लगता है।

फोकस में टाटा मोटर्स

अमेरिका और EU के बीच डील होने की खबर से टाटा मोटर्स फोकस में है। US और UK के साथ डील से टैरिफ घटेगा। गाड़ियों पर 10 फीसदी टैरिफ लगने की उम्मीद है। जगुआर लैंड रोवर (JLR) के लिए स्लोवाकिया प्लांट जरूरी है। JLR का 33 फीसदी कारोबार अमेरिका से आता है।


फोकस में संवर्धन मदरसन

इस खबर के चलते संवर्धन मदरसन भी फोकस में है। कंपनी मेक्सिको और जर्मनी की OEM कंपनियों को पार्ट सप्लाई करती है। कंपनी के प्लांटों से अमेरिका को प्रोडक्ट एक्सपोर्ट होते हैं। इस खबर के चलते सोना BLW प्रिसिजन और भारत फोर्ज भी फोकस में हैं। सोना BLW प्रिसिजन की 43 फीसदी आय अमेरिका से आती है। वहीं, भारत फोर्ज की आय में अमेरिकी एक्सपोर्ट की 35-40 फीसदी हिस्सेदारी है।

ऑटो शेयरों की बात करें तो Tata Motors 10.40 रुपए यानी 1.51 फीसदी की बढ़त के साथ 700.50 रुपए पर बंद हुआ है। आज का इसका दिन का हाई 706.50 रुपए है। 1 हफ्ते में ये शेयर 2.76 फीसदी भागा है। वहीं 1 महीने में इस शेयर ने 3.99 फीसदी रिटर्न दिया है। जबकि 3 महीने में ये शेयर 4.81 फीसदी भागा है। जबकि जनवरी से अब तक ये शेयर 5.36 फीसदी टूटा है। वही 1 साल में ये शेयर 31.84 फीसदी टूटा है। जबकि 3 साल में इसने 53.99 फीसदी रिटर्न दिया है।

SAMIL (Samvardhana Motherson) के शेयर आज 4.22 रुपए यानी 4.27 फीसदी की तेजी लेकर 103.05 रुपए पर बद हुए हैं। आज का इसका दिन का हाई 103.75 रुपए है। 1 महीने में ये शेयर 2.06 फीसदी भागा है। जबकि 1 साल में इसमें 18.60 फीसदी की कमजोरी आई है।

Market outlook : लाल निशान में बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, जानिए 25 जुलाई को कैसी रह सकती है इनकी चाल

Sona BLW का शेयर भी 1.80 रुपए यानी 0.37 फीसदी की तेजी लेकर 490.80 रुपए के स्तर पर बंद हुआ है। आज का इसका दिन का हाई 492.85 रुपए है। 1 हफ्ते में ये शेयर 0.99 फीसदी भागा है। वहीं, 1 महीने में इसमें 28.61 फीसदी की गिरावट हुई है।

हालांकि Bharat Forge आज 6.70 रुपए यानी 0.55 फीसदी की कमजोरी के साथ 1217 रुपए पर बंद हुआ है। आज का इसका दिन का हाई 1,230.30 रुपए और दिन का लो 1,213.40 रुपए है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।