Stock Market : कमजोर बाजार में भी चुनिंदा ऑटो शेयरों में आज अच्छी तेजी देखने को मिली है। दरअसल अमेरिका और EU के बीच डील होने की उम्मीद से ये शेयर रफ्तार में रहे। US-EU के बीच जल्द हो सकने वाली डील के तहत। EU से इंपोर्ट पर 15 फीसदी का टैरिफ संभव है। EU 15 फीसदी के टैरिफ पर मान सकता है। 1 अगस्त 2025 को ट्रंप टैरिफ के स्थगन की मियाद खत्म हो रही है। के समझौता न होने पर ट्रंप ने 30 फीसदी टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है। अभी कारों पर 27.5 फीसदी का टैरिफ लगता है।
