Auto stocks : Nifty Auto Index में 3% की तेजी, वायदा का टॉप गेनर बना भारत फोर्ज
Auto stocks : संवर्धन मदरसन ने अगले 5 साल का ग्रोथ प्लान पेश किया है। ये प्लान बाजार को अच्छा लगा है। संवर्धन मदरसन पर ब्रोकर्स भी बुलिश हैं। भारत फोर्ज और अशोक लेलैंड में भी अच्छी तेजी है। बैटरी मैन्युफैक्चरिंग पर अशोक लेलैंड का मेगा प्लान भी बाजार को अच्छा लगा है
M&M की गाड़ियां 1.56 लाख रुपए तक सस्ती होंगी। वहीं, टाटा मोटर्स की गाड़िया 1.45 लाख रुपए तक सस्ती होंगी। Hyundai की गाड़ियां 2.4 लाख रुपए सस्ती होंगी
Auto stocks : ऑटो शेयर आज बाजार के फोकस में हैं। Nifty Auto Index में 3 फीसदी की तेजी है। अमेरिका से रिश्ते सुधरने की उम्मीद और GST कटौती से पहले ही कंपनियों के दाम घटाने से ऑटो और ऑटो एंसिलरी शेयर टॉप गियर में हैं। निफ्टी ऑटो इंडेक्स तीन फीसदी से ज्यादा उछला है। 7 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ भारत फोर्ज वायदा का टॉप गेनर बना है। वायदा के सभी टॉप गेनर्स ऑटो शेयर ही हैं।
संवर्धन मदरसन ने पेश किया अगले 5 साल का ग्रोथ प्लान
संवर्धन मदरसन ने अगले 5 साल का ग्रोथ प्लान पेश किया है। ये प्लान बाजार को अच्छा लगा है। संवर्धन मदरसन पर ब्रोकर्स भी बुलिश हैं। भारत फोर्ज और अशोक लेलैंड में भी अच्छी तेजी है। बैटरी मैन्युफैक्चरिंग पर अशोक लेलैंड का मेगा प्लान भी बाजार को अच्छा लगा है।
मदरसन : 5 साल का ट्रैक रिकॉर्ड
मदरसन का पिछले 5 साल का ट्रैक रिकॉर्ड बेहतर रहा। कंपनी ने इंडस्ट्री से ज्यादा 2.5 गुना की ग्रोथ हासिल की है। कंपनी के पिछले 5 साल में 23 अधिग्रहण पूरे किये हैं। कंपनी ने डायवर्सिफिकेशन का लक्ष्य हासिल किया है। सिंगल कस्टमर से आय 10 फीसदी से कम की रही है। कंपनी ने 40 से ज्यादा नए ग्राहक जोड़े हैं। नॉन-ऑटो सेगमेंट में 8 गुना की बढ़त हुई है। कंपनी ने एरोस्पेस, लॉजिस्टिक, हेल्थ & मेडिकल में विस्तार किया है।
संवर्धन मदरसन का विजन 2030
इस अवधि में कंपनी की आय में 5 गुना ग्रोथ का लक्ष्य है। ग्रॉस आय का टारगेट 108 अरब डॉलर है। किसी भी देश, ग्राहक, प्रोडक्ट पर कंपनी की निर्भरता 10 फीसदी से भी कम है। मुनाफे का 40 फीसदी डिविडेंड पेआउट का लक्ष्य है। एयरोस्पेस में 1 अरब डॉलर की आर्डर बुक है। कंपनी के सेल्स में 2.5 गुना की बढ़त देखने को मिली सकती है।
संवर्धन मदरसन पर ब्रोकरेज
संवर्धन मदरसन पर जेफरीज ने 110 रुपए का टारगेट दिया है। नुवामा ने भी 110 रुपए का लक्ष्य दिया है। वहीं इनक्रेड ने 117 रुपए का लक्ष्य दिया है।
भारत फोर्ज में एक्शन
भारत फोर्ज में भी जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है। कंपनी की DSP ब्लैकरॉक और जेफरीज के साथ इन्वेस्टर मीट होगी। डॉनल्ड ट्रंप का भारत पर रुख नरम हुआ है। US की कंपनी की स्टैंडलोन आय में 35-40 फीसदी हिस्सेदारी है।
अशोक लेलैंड में तेजी क्यों?
बैटरी मैन्युफैक्चरिंग पर 5000 करोड़ रुपए के निवेश के एलान से अशोक लेलैंड भी ऑल टाइम हाई पर है।
सस्ती हुई गाड़ियां
अमेरिका से रिश्ते सुधरने की उम्मीद और GST कटौती से पहले ही कंपनियों के दाम घटाने से ऑटो और ऑटो एंसिलरी शेयर टॉप गियर में हैं। GST में कटौती का फायदा मिलना शुरू हो गया है। कंपनियों ने कारों के दाम घटाने शुरू कर दिए हैं। कारें 65,000 से 11 लाख रुपए तक सस्ती हुईं हैं। M&M में घटी कीमतें लागू हुईं हैं। मारुति और टू व्हीलर के एलान अभी होने बाकी हैं।
कितने तक सस्ती होगी कारें?
M&M की गाड़ियां 1.56 लाख रुपए तक सस्ती होंगी। वहीं, टाटा मोटर्स की गाड़िया 1.45 लाख रुपए तक सस्ती होंगी। Hyundai की गाड़ियां 2.4 लाख रुपए सस्ती होंगी। टोयटा की गाड़ियां 3.49 लाख रुपए सस्ती होंगी। स्कोडा की गाड़ियां 5.8 लाख रुपए सस्ती होंगी। ऑडी की गाड़ियां 7.8 लाख रुपए सस्ती होंगी। BMW की गाड़ियां 8.9 लाख रुपए सस्ती होंगी। मर्सडीज की गाड़ियां 11 लाख रुपए सस्ती होंगी।
M&M की कारें कितनी होंगी सस्ती?
Thar Roxx 1.33 लाख रुपए सस्ती होगी। वहीं, Scorpio N 1.45 लाख लाख रुपए और XUV700 1.43 लाख रुपए सस्ती मिलेगी।
टाटा मोटर्स की कारें कितनी होंगी सस्ती?
Altroz 1.10 लाख रुपए सस्ती होगी। वहीं, Nexon 1.55 लाख रुपए और Punch 85000 हजार रुपए सस्ती मिलेगी।
Hyundai की कारें कितनी होंगी सस्ती?
Hyundai की i20 मॉडल 98,053 रुपए और Creta 72,145 रुपए सस्ती होगी। वहीं, Alcazar 75,376 रुपए सस्ती होगी।
Toyota की कारें कितनी होंगी सस्ती?
Toyota की Fortuner मॉडल 3.49 लाख रुपए और Innova Crysta 1.80 लाख रुपए सस्ती होगी। वहीं, Innova Hycross 1.15 लाख रुपए सस्ती होगी।