Get App

Auto शेयरों में जनवरी के मिलेजुले आंकड़ों के बावजूद तेजी; TVS मोटर और बजाज ऑटो रहे टॉप गेनर्स

जनवरी 2022 में ऑटो कंपनियों की बिक्री दवाब में रही और पैसेंजर व्हीकल, टू-व्हीलर और ट्रैक्टर सेगमेंट के बिक्री में सालाना आधार में गिरावट दर्ज की गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 03, 2022 पर 3:27 PM
Auto शेयरों में जनवरी के मिलेजुले आंकड़ों के बावजूद तेजी; TVS मोटर और बजाज ऑटो रहे टॉप गेनर्स
ऑटोमोबाइल कंपनियों के शेयरों में आई तेजी

Auto stocks: बजट से खुश शेयर बाजार में पिछले दो दिनों से जारी तेजी पर आज यानी गुरुवार 3 फरवरी को ब्रेक लग गया। भारतीय शेयरों में गुरुवार को मुनाफावसूली देखी गई। हालांकि शेयर मार्केट में कमजोरी के बावजूद, ऑटो शेयरों में गुरुवार को भी तेजी का माहौल बना रहा।

दोपहर करीब 12:51 बजे निफ्टी ऑटो इंडेक्स (Nifty Auto index) 163.30 अंक या 1.40 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार कर रहा था, जबकि इसी दौरान निफ्टी-50 इंडेक्स में 96.70 अंक या 0.54 की गिरावट थी। ऑटो शेयरों में सबसे अधिक उछाल TVS मोटर्स (TVS Motors) में 5 फीसदी की देखी गई। इसके अलावा हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp), बजाज ऑटो (Bajaj Auto), मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) और अशोक लीलैंड (Ashok Leyland) के शेयरों में भी 2 से 3 फीसदी की अच्छी उछाल देखने को मिला।

अगर ऑटो कंपनियों के बिक्री आंकड़ों की बात करें तो जनवरी महीने में यह मिला-जुला रहा है। टाटा मोटर्स की कुल बिक्री में सालाना आधार पर 27 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई और इसने अंतरराष्ट्रीय बाजारों सहित कुल 76,210 गाड़िया जनवरी महीने में बेचे। वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा की जनवरी महीने में कुल बिक्री 19.55 फीसदी बढ़कर 46,804 यूनिट रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें