Get App

M&M, टाटा मोटर्स, एसकॉर्ट्स कुबोटा के शेयर 9% तक उछले, GST कटौती से ऑटो शेयरों में तूफानी तेजी

GST Rate Cut: भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनियों के शेयरों में आज 4 सितंबर को तूफानी तेजी देखने को मिली। महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), टाटा मोटर्स (Tata Motors), एस्कॉर्ट्स कुबोटा (Escorts Kubota) और मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) जैसी कंपनियों के शेयर शुरुआती कारोबार में 10% तक उछल गए। GST काउंसिल के दरों में कटौती के फैसले बाद निवेशकों ने ऑटो सेक्टर में जमकर खरीदारी की

Vikrant singhअपडेटेड Sep 04, 2025 पर 10:37 AM
M&M, टाटा मोटर्स, एसकॉर्ट्स कुबोटा के शेयर 9% तक उछले, GST कटौती से ऑटो शेयरों में तूफानी तेजी
Auto Stocks: जीएसटी काउंसिल ने बड़ी गाड़ियों को अब 40 प्रतिशत के ऊंचे टैक्स स्लैब में डाल दिया है

GST Rate Cut: भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनियों के शेयरों में आज 4 सितंबर को तूफानी तेजी देखने को मिली। महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), टाटा मोटर्स (Tata Motors), एस्कॉर्ट्स कुबोटा (Escorts Kubota) और मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) जैसी कंपनियों के शेयर शुरुआती कारोबार में 10% तक उछल गए। GST काउंसिल के दरों में कटौती के फैसले बाद निवेशकों ने ऑटो सेक्टर में जमकर खरीदारी की। इसका नतीजा यह हुआ कि निफ्टी ऑटो इंडेक्स 3 प्रतिशत से अधिक उछलकर 26,612.20 के स्तर पर पहुंच गया, जो लगभग 11 महीने का उच्चतम स्तर है।

जीएसटी काउंसिल ने बुधवार 3 सितंबर को हुई बैठक में छोटे वाहनों पर लगने वाले GST दर को 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया। इस फैसले से 1200 सीसी तक के इंजन और 4000 मिमी तक लंबाई वाली पेट्रोल, LPG और GNG कारों को राहत मिलेगी। इसी तरह, 1500 सीसी तक के इंजन और 4000 मिमी तक लंबाई वाली डीजल कारें भी इस कैटेगरी में आएंगी।

माना जा रहा है कि इस कदम से मारुति स्विफ्ट, हुंडई i10, टाटा पंच और कॉम्पैक्ट एसयूवी जैसे ब्रेजा और वेन्यू जैसी लोकप्रिय कारों की एक्स-शोरूम कीमते 5 से 7 प्रतिशत तक घट सकती हैं। छोटी हाइब्रिड कारें भी इस राहत का लाभ उठाएंगी। इसका सीधा असर ग्राहकों पर पड़ेगा।

हालांकि दूसरी तरफ GST काउंसिल ने बड़ी गाड़ियों को अब 40 प्रतिशत के ऊंचे टैक्स स्लैब में डाल दिया है। काउंसिल ने बताया कि 1200 सीसी से ऊपर के पेट्रोल इंजन, 1500 सीसी से ऊपर के डीजल इंजन या चार मीटर से अधिक लंबाई वाले वाहनों पर अब 28 प्रतिशत के बजाय 40 प्रतिशत जीएसटी लगेगा। य

सब समाचार

+ और भी पढ़ें