Auto Stocks: टाटा मोटर्स-सोना BLW समेत ये ऑटो शेयर 8% तक भागे, ट्रंप के एक बयान ने बढ़ाई रफ्तार

Auto Stocks: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ऑटो टैरिफ को लेकर दिए गए ताजा बयान के बाद आज 15 अप्रैल को भारतीय ऑटो कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। टाटा मोटर्स, संवर्धना मदरसन और सोना बीएलडब्ल्यू के शेयर कारोबार के दौरान 8% तक उछल गए। टाटा मोटर्स का शेयर 4.3 फीसदी की उछाल के साथ 620 .4 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था

अपडेटेड Apr 15, 2025 पर 10:51 AM
Story continues below Advertisement
Auto Stocks: ट्रंप ने कहा कि वह कुछ कार कंपनियों को “थोड़ा और समय देने” पर विचार कर रहे हैं

Auto Stocks: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ऑटो टैरिफ को लेकर दिए गए ताजा बयान के बाद आज 15 अप्रैल को भारतीय ऑटो कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। टाटा मोटर्स, संवर्धना मदरसन और सोना बीएलडब्ल्यू के शेयर कारोबार के दौरान 8% तक उछल गए। टाटा मोटर्स का शेयर 4.3 फीसदी की उछाल के साथ 620 .4 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी-50 के टॉप गेनर्स में शामिल रहा। यह स्टॉक अब अपने हाल के 52-सप्ताह के निचले स्तर 535 रुपये से करीब 100 रुपये ऊपर आ चुका है।

वहीं संवर्धना मदरसन के शेयरों में 7.2% की तेजी आई और यह 126.73 रुपये के स्तर तक पहुंच गए। हालांकि यह अब भी अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर 217 रुपये से काफी नीचे है। सोना बीएलडब्ल्यू के शेयर भी 7.1% उछलकर 457.5 रुपये के स्तर तक पहुंच गए। इस स्टॉक ने भी पिछले कुछ महीनों में काफी करेक्शन देखा है।

ट्रंप ने ऑटो टैरिफ को लेकर क्या कहा?

सोमवार को एक प्रेस ब्रीफिंग में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह कुछ कार कंपनियों को “थोड़ा और समय देने” पर विचार कर रहे हैं ताकि वे अपना प्रोडक्शन अमेरिका में शिफ्ट कर सकें। ट्रंप ने कहा, “मैं कुछ ऑटो कंपनियों की मदद करने का रास्ता देख रहा हूं, जो अब कनाडा, मैक्सिको और दूसरे देशों में बने कलपुर्जों का इस्तेमाल कर रही हैं। उन्हें थोड़ा वक्त चाहिए क्योंकि वे इन्हें अब अमेरिका में बनाएंगी।”


इस बयान के बाद अमेरिका की प्रमुख ऑटो कंपनियों जैसे जनरल मोटर्स, फोर्ड और स्टेलांटिस (क्रिसलर की पैरेंट कंपनी) के शेयरों में भी 6% तक की तेजी देखी गई। एशियाई वाहन कंपनियों जैसे टोयोटा, किया और होंडा के शेयरों में भी मंगलवार सुबह उछाल आया।

मैक्सिको और कनाडा की भूमिका

अमेरिका में बेची जाने वाली गाड़ियों में से 30% से 60% वाहन मैक्सिको और कनाडा में बनाए जाते हैं। जनरल मोटर्स और टोयोटा की 30% से 40% गाड़ियां और फॉक्सवैगन की 60% गाड़ियां इन्ही देशों में बनती हैं।

भारत की कंपनियों की बात करें तो, संवर्धना मदरसन की कुल आय का 4% मैक्सिको से आता है। वहीं सोना बीएलडब्ल्यू के लिए यह आंकड़ा 2% है।

टाटा मोटर्स की सब्सिडियरी जगुआर लैंड रोवर (JLR) ने अप्रैल महीने के लिए अमेरिका को वाहन शिपमेंट रोक दिया है, क्योंकि ट्रंप प्रशासन की ओर से लागू किया गया 25% का ऑटो इम्पोर्ट टैरिफ अब भी लागू है। जगुआर लैंड रोवर के अधिकतर प्लांट्स यूरोप में है और उसके लिए अपने मैन्युफैक्चरिंग को अमेरिका शिफ्ट करना आसान नहीं होगा।

यह भी पढ़ें- बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों में 3.5% की तेजी, 500 करोड़ से ज्यादा शेयरों की लॉक-इन अवधि आज से खत्म

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।