बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों में 3.5% की तेजी, 500 करोड़ से ज्यादा शेयरों की लॉक-इन अवधि आज से खत्म

Bajaj Housing Finance Shares: बजाज ग्रुप की कंपनी बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर आज 15 अप्रैल को शुरुआती कारोबार में 3.5 प्रतिशत तक उछल गए। यह तेजी कंपनी के शेयरधारकों के लिए एक साल की लॉक-इन पीरियड के समाप्त होने के बाद आई है, जिसके चलते अब कंपनी के पहले से अधिक शेयर, बाजार में ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो गए हैं

अपडेटेड Apr 15, 2025 पर 9:44 AM
Story continues below Advertisement
Bajaj Housing Finance के शेयरों का मौजूदा भाव इसके लिस्टिंग प्राइस से भी नीचे है

Bajaj Housing Finance Shares: बजाज ग्रुप की कंपनी बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर आज 15 अप्रैल को शुरुआती कारोबार में 3.5 प्रतिशत तक उछल गए। यह तेजी कंपनी के शेयरधारकों के लिए एक साल की लॉक-इन पीरियड के समाप्त होने के बाद आई है, जिसके चलते अब कंपनी के पहले से अधिक शेयर, बाजार में ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो गए हैं।

ब्रोकरेज फर्म नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के मुताबिक, लॉक-इन अवधि खत्म होने के साथ कंपनी के कुल 529.1 करोड़ शेयर अब ट्रेड के लिए उपलब्ध हो गए हैं। यह कंपनी के कुल शेयर कैपिटल का करीब 64 प्रतिशत हिस्सा है।

हालांकि, ब्रोकरेज का कहना है कि सभी शेयर बिक्री के लिए नहीं आएंगे, क्योंकि इन शेयरों का बड़ा हिस्सा प्रमोटर और ग्रुप कंपनियों के पास है, जो संभवतः उन्हें बेचने की योजना नहीं रखते। दिसंबर 2024 तक की शेयरहोल्डिंग रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटरों की हिस्सेदारी 88.75 प्रतिशत है।


लिस्टिंग प्राइस से भी नीचे चल रहा भाव

बजाज हाउसिंग फाइनेंस का आईपीओ 70 रुपये के भाव पर आया था। इस भाव से अब तक कंपनी के शेयरों में 70 फीसदी से अधिक की तेजी आ चुकी है और फिलहाल इसके शेयर 123.57 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे हैं। हालांकि, यह अब भी अपने 188 रुपये के पोस्ट-लिस्टिंग हाई से करीब 37% नीचे है। बता दें कि कंपनी का शेयर लिस्टिंग के समय 150 रुपये के भाव खुला था, यानी मौजूदा भाव लिस्टिंग प्राइस से भी नीचे है।

रिकॉर्ड ब्रेकिंग IPO

बजाज हाउसिंग फाइनेंस का IPO साल 2024 में आया था और काफी सफल रहा था। इसका IPO साइज 6,560 करोड़ रुपये था, जिसमें 3,560 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 3,000 करोड़ रुपये की ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल थी। इस IPO को 3.23 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड बंपर सब्सक्रिप्शन मिला था।

तगड़े नतीजों से सपोर्ट

बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने मार्च 2025 तिमाही के लिए मजबूत प्रोविजनल आंकड़े पेश किए हैं। कंपनी ने बताया कि इसका एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) सालाना आधार पर 26% बढ़कर 1.14 लाख करोड़ रुपये हो गया है, जो एक साल पहले 91,370 करोड़ रुपये था। इसके लोन एसेट्स में भी जबरदस्त उछाल आया है, जो 79,301 करोड़ रुपये से बढ़कर 99,500 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी के बारे में

बजाज हाउसिंग फाइनेंस को सितंबर 2015 में नेशनल हाउसिंग बैंक (NHB) से रजिस्टर्ड हाउसिंग फाइनेंस कंपनी के रूप में मंजूरी मिली थी। यह एक नॉन-डिपॉजिट टेकिंग फर्म है, जो रिहायशी और कमर्शियल प्रॉपर्टीज की खरीद, मरम्मत और निर्माण के लिए फाइनेंस उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें- 10 सेकंड में ₹6 लाख करोड़ की बारिश, Sensex में 1750 अंकों का का उछाल, इन सेक्टर में तगड़ी खरीदारी का रुझान

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।