Get App

Auto Stocks: टाटा मोटर्स-सोना BLW समेत ये ऑटो शेयर 8% तक भागे, ट्रंप के एक बयान ने बढ़ाई रफ्तार

Auto Stocks: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ऑटो टैरिफ को लेकर दिए गए ताजा बयान के बाद आज 15 अप्रैल को भारतीय ऑटो कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। टाटा मोटर्स, संवर्धना मदरसन और सोना बीएलडब्ल्यू के शेयर कारोबार के दौरान 8% तक उछल गए। टाटा मोटर्स का शेयर 4.3 फीसदी की उछाल के साथ 620 .4 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 15, 2025 पर 10:51 AM
Auto Stocks: टाटा मोटर्स-सोना BLW समेत ये ऑटो शेयर 8% तक भागे, ट्रंप के एक बयान ने बढ़ाई रफ्तार
Auto Stocks: ट्रंप ने कहा कि वह कुछ कार कंपनियों को “थोड़ा और समय देने” पर विचार कर रहे हैं

Auto Stocks: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ऑटो टैरिफ को लेकर दिए गए ताजा बयान के बाद आज 15 अप्रैल को भारतीय ऑटो कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। टाटा मोटर्स, संवर्धना मदरसन और सोना बीएलडब्ल्यू के शेयर कारोबार के दौरान 8% तक उछल गए। टाटा मोटर्स का शेयर 4.3 फीसदी की उछाल के साथ 620 .4 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी-50 के टॉप गेनर्स में शामिल रहा। यह स्टॉक अब अपने हाल के 52-सप्ताह के निचले स्तर 535 रुपये से करीब 100 रुपये ऊपर आ चुका है।

वहीं संवर्धना मदरसन के शेयरों में 7.2% की तेजी आई और यह 126.73 रुपये के स्तर तक पहुंच गए। हालांकि यह अब भी अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर 217 रुपये से काफी नीचे है। सोना बीएलडब्ल्यू के शेयर भी 7.1% उछलकर 457.5 रुपये के स्तर तक पहुंच गए। इस स्टॉक ने भी पिछले कुछ महीनों में काफी करेक्शन देखा है।

ट्रंप ने ऑटो टैरिफ को लेकर क्या कहा?

सोमवार को एक प्रेस ब्रीफिंग में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह कुछ कार कंपनियों को “थोड़ा और समय देने” पर विचार कर रहे हैं ताकि वे अपना प्रोडक्शन अमेरिका में शिफ्ट कर सकें। ट्रंप ने कहा, “मैं कुछ ऑटो कंपनियों की मदद करने का रास्ता देख रहा हूं, जो अब कनाडा, मैक्सिको और दूसरे देशों में बने कलपुर्जों का इस्तेमाल कर रही हैं। उन्हें थोड़ा वक्त चाहिए क्योंकि वे इन्हें अब अमेरिका में बनाएंगी।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें