Avalon Technologies के शेयर में दिखी 9% तेजी, Q4 में मुनाफा 24% बढ़ने से मिला बूस्ट

Avalon Technologies Share Price: पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान एवलॉन टेक्नोलोजिज का शुद्ध कंसोलिडेटेड घाटा बढ़कर 6.3 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 44.42 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

अपडेटेड May 07, 2026 पर 4:08 PM
Story continues below Advertisement
Avalon Technologies का मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 41.15 करोड़ रुपये रहा।

एवलॉन टेक्नोलोजिज के शेयरहोल्डर्स आज, गुरुवार को अच्छे मुनाफे में हैं। दिन में शेयर की कीमत पिछले बंद भाव से 13.5 प्रतिशत तक उछली और BSE पर 1306.85 रुपये के हाई तक गई। बाद में शेयर 9 प्रतिशत बढ़त के साथ 1254.95 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी ने एक दिन पहले अपने तिमाही और सालाना नतीजे जारी किए थे। जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में एवलॉन टेक का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर लगभग 40 प्रतिशत बढ़कर 479.89 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले रेवेन्यू 342.78 करोड़ रुपये था।

शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 41.15 करोड़ रुपये रहा। यह मार्च 2025 तिमाही के मुनाफे 24.27 करोड़ रुपये से 69.5 प्रतिशत ज्यादा है। खर्च 435.54 करोड़ रुपये के दर्ज किए गए, जो मार्च 2025 तिमाही में 313.39 करोड़ रुपये के थे। एवलॉन टेक्नोलोजिज इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज देती है।

कितनी पुरानी है कंपनी


कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, इसके भारत और अमेरिका में 14 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं। यह 25 साल से ज्यादा वक्त से बिजनेस कर रही है। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान एवलॉन टेक्नोलोजिज का शुद्ध कंसोलिडेटेड घाटा बढ़कर 6.3 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 1.71 करोड़ रुपये का था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 1603.20 करोड़ रुपये का रहा, जबकि वित्त वर्ष 2025 में यह 1098.12 करोड़ रुपये का था।

Avalon Technologies का शेयर 2 साल में 145 प्रतिशत मजबूत

कंपनी में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 44.42 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। कंपनी का मार्केट कैप 8300 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। एवलॉन टेक्नोलोजिज के शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। शेयर एक महीने में 30 प्रतिशत और साल 2026 में अब तक 40 प्रतिशत चढ़ा है। 2 साल में यह 145 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देख चुका है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 1,316.20 रुपये और एडजस्टेड लो 775 रुपये है।

शेयर के लिए सर्किट लिमिट 20 प्रतिशत है। यह BSE 1000 इंडेक्स का हिस्सा है। कंपनी अप्रैल 2023 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी। इसका IPO 865 करोड़ रुपये का रहा था।

Paytm Share Price: कंपनी के मुनाफे में आने से बंपर खरीद, शेयर में दिखी 7% तक की शानदार तेजी

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।