Avantel Share Price: DRDO से ₹118 करोड़ के ऑर्डर ने दिया बूस्ट, गिरते बाजार में 5% तक चढ़ गया शेयर

Avantel Share Price: कॉन्ट्रैक्ट वॉइस और डेटा कम्युनिकेशन के लिए ग्राउंड सेगमेंट हब के डेवलपमेंट, इंस्टॉलेशन और कमीशन के लिए है। अवांटेल एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर के लिए कम्युनिकेशन और रडार सिस्टम की डिजाइनिंग, डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग में माहिर है

अपडेटेड Aug 31, 2026 पर 1:30 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Avantel को मिले नए कॉन्ट्रैक्ट को फरवरी 2029 तक एग्जीक्यूट किया जाना है।

एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर की कंपनी अवांटेल लिमिटेड के शेयर में 31 अगस्त को दिन में 5 प्रतिशत तक की तेजी देखी गई। BSE पर शेयर 164.95 रुपये के हाई तक गया। शेयर खरीद बढ़ने की वजह है कंपनी को मिला 117.88 करोड़ का नया कॉन्ट्रैक्ट। अवांटेल ने शनिवार को शेयर बाजारों को बताया कि उसे यह कॉन्ट्रैक्ट रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाले डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) से मिला है। यह वॉइस और डेटा कम्युनिकेशन के लिए ग्राउंड सेगमेंट हब के डेवलपमेंट, इंस्टॉलेशन और कमीशन के लिए है।

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, इस कॉन्ट्रैक्ट को फरवरी 2029 तक एग्जीक्यूट किया जाना है। यह रिलेटेड पार्टी ट्रांजेक्शन के तहत नहीं आता है। अवांटेल एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर के लिए कम्युनिकेशन और रडार सिस्टम की डिजाइनिंग, डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग में माहिर है। इसके क्लाइंट्स में इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO), DRDO, इंडियन रेलवे आदि शामिल हैं। यह कंपनी BSE Industrials इंडेक्स का हिस्सा है।

Avantel ने 3 साल में पैसा किया दोगुना


अवांटेल के शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 4200 करोड़ रुपये से ज्यादा है। कंपनी में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 37.04 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर 3 सालों में निवेशकों का पैसा दोगुना कर चुका है। 5 सालों में यह 1,400 प्रतिशत की तेजी देख चुका है। 10 साल में कीमत 9300 प्रतिशत से ज्यादा उछली है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 215 रुपये और एडजस्टेड लो 117.70 रुपये है।

HDFC Bank Share Price: MD और CEO पर नए ऐलान से दिखी 3% तक तेजी, अब ब्रोकरेज का क्या है नजरिया

कंपनी की वित्तीय सेहत

अप्रैल-जून 2026 ​तिमाही में अवांटेल का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 70.12 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 7.62 करोड़ रुपये और प्रति शेयर अर्निंग 29 लाख रुपये दर्ज की गई। पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 223.15 करोड़ रुपये, शुद्ध मुनाफा 24.30 करोड़ रुपये और प्रति शेयर अर्निंग 82 लाख रुपये रही।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।