एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर की कंपनी अवांटेल लिमिटेड के शेयर में 31 अगस्त को दिन में 5 प्रतिशत तक की तेजी देखी गई। BSE पर शेयर 164.95 रुपये के हाई तक गया। बाद में करीब 3 प्रतिशत बढ़त के साथ 161.25 रुपये पर सेटल हुआ। शेयर खरीद बढ़ने की वजह है कंपनी को मिला 117.88 करोड़ का नया कॉन्ट्रैक्ट। अवांटेल ने शनिवार को शेयर बाजारों को बताया कि उसे यह कॉन्ट्रैक्ट रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाले डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) से मिला है। यह वॉइस और डेटा कम्युनिकेशन के लिए ग्राउंड सेगमेंट हब के डेवलपमेंट, इंस्टॉलेशन और कमीशन के लिए है।
