Q2 Results: झींगा कंपनी का मुनाफा 55% गिरा, शेयरों में दिख सकती है बड़ी हलचल

Avanti Feeds Q2 Results: झींगा मछली के कारोबार से जुड़ी कंपनी Avanti Feeds के दूसरी तिमाही के नतीजों में मुनाफा 55% गिरकर ₹69 करोड़ रह गया। रेवेन्यू में बढ़ोतरी के बावजूद EBITDA 60% लुढ़क गया। शेयर छह महीने में करीब 49% टूट चुका है। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Nov 10, 2026 पर 11:00 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सोमवार, 9 नवंबर को BSE पर Avanti Feeds का शेयर ₹724.60 पर बंद हुआ था।

Avanti Feeds Q2 Results: झींगा मछली के कारोबार से जुड़ी कंपनी Avanti Feeds ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 54.9% गिरकर ₹69 करोड़ रह गया। पिछले साल सितंबर तिमाही में कंपनी ने ₹153 करोड़ का मुनाफा कमाया था।

रेवेन्यू में बढ़ोतरी, मुनाफे में गिरावट

अवंति फीड्स के रेवेन्यू में जरूर बढ़ोतरी हुई है। सितंबर तिमाही में ऑपरेशन से रेवेन्यू 8.9% बढ़कर ₹1,752.5 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी अवधि में यह ₹1,609 करोड़ था।


हालांकि, कंपनी के खर्च और ऑपरेटिंग प्रदर्शन का असर मुनाफे पर दिखा। EBITDA सालाना आधार पर 59.8% गिरकर ₹78 करोड़ रह गया। एक साल पहले यह ₹194 करोड़ था।

EBITDA मार्जिन भी घटा

कंपनी का EBITDA मार्जिन भी काफी नीचे आ गया है। सितंबर तिमाही में यह घटकर 4.45% रह गया। पिछले साल की समान तिमाही में मार्जिन 12% था। यानी कंपनी की कमाई में रेवेन्यू बढ़ने के बावजूद ऑपरेटिंग मुनाफे का हिस्सा काफी कम हो गया।

क्या करती है अवंति फीड्स?

हैदराबाद की Avanti Feeds झींगा पालन के लिए फीड बनाने वाली प्रमुख कंपनियों में शामिल है। कंपनी का कारोबार सिर्फ फीड बनाने तक सीमित नहीं है। इसके पास एक्वाकल्चर फार्म, फीड मिल, हैचरी और प्रोसेसिंग प्लांट हैं।

इस तरह कंपनी का कारोबार झींगा उत्पादन से लेकर प्रोसेसिंग तक फैला हुआ है। कंपनी श्रीलंका और बांग्लादेश में भी अपने फीड प्रोडक्ट्स का निर्यात करती है। इसकी सब्सिडियरी Avanti Frozen Foods Pvt Ltd झींगे की प्रोसेसिंग करती है और उसे विदेशों में एक्सपोर्ट करती है।

शेयर का प्रदर्शन

सोमवार, 9 नवंबर को BSE पर Avanti Feeds का शेयर ₹724.60 पर बंद हुआ था। इसमें पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले ₹6 यानी 0.82% की गिरावट रही। पिछले 6 महीने में स्टॉक 48.71% नीचे आया है। हालांकि, 1 साल में इसने 4.28% का रिटर्न दिया है।

Motilal Oswal Buy Rating: इस साल 54% टूटा टेक्सटाइल स्टॉक, अब 48% तेजी की उम्मीद; मोतीलाल ओसवाल ने ₹1000 का टारगेट दिया

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।