ऐवेन्यू सुपरमार्ट, टाटा एलेक्सी और ओबेरॉय रियल्टी पर ब्रोकरेज फर्मों से जानिये कमाई की रणनीति

MORGAN STANLEY ने Oberoiपर राय देते हुए इस पर Neutral रेटिंग दी है। उन्होंने इस शेयर का लक्ष्य 950 रुपये प्रति शेयर तय किया है

अपडेटेड Oct 17, 2022 पर 12:32 PM
MORGAN STANLEY ने Oberoiपर राय देते हुए इस पर Hold रेटिंग दी है। उन्होंने इस शेयर का लक्ष्य 860 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके। इसके साथ ही इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है। तो जानते है आज किन स्टॉक्स पर खरीदने, बेचने या होल्ड करने पर है टिकी हैं दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजर-

    Avenue Supermart पर क्या है मॉर्गन स्टैनली की राय

    एवेन्यू सुपरमार्ट (Avenue Supermart) के मैनेजमेंट ने अपने कमेंट्री में कहा है कि फुटफॉल प्री-कोविड स्तर के निचले स्तर पर बरकरार रही है। FMCG और स्टेपल्स ग्रोथ मर्चेंडाइज और अपैरल से बेहतर रही है। वहीं नॉन-FMCG में डिस्क्रिशनरी ग्रोथ प्री-कोविड स्तर पर नहीं पहुंची है। 5 साल पुराने स्टोर की LFL ग्रोथ 6.5% रही है। नए बड़े स्टोर में ग्रोथ सुस्त रही है। कंपनी का फोकस अगले 6 महीने में कई और शहरों में स्टोर खोलने पर फोकस है।


    MORGAN STANLEY की Avenue Supermart पर राय

    MORGAN STANLEY ने Avenue Supermart पर राय देते हुए इस पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इस शेयर का लक्ष्य 4,590 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कमजोर प्रोडक्ट मिक्स के चलते Q2 EBITDA अनुमान से कम रहा है।

    वहीं दूसरी तरफ TATA ELXSI के मैनेजमेंट ने अपने कमेंट्री में कहा है कि दूसरी तिमाही में CC रेवेन्यू ग्रोथ 4.7% रही है। पिछले 4 तिमाही में 7% से ज्यादा CC रेवेन्यू ग्रोथ रही है। हालांकि सप्लाई की दिक्कतों से ग्रोथ पर असर देखने को मिला है। सप्लाई दिक्कतों की वजह से नई डील पर दबाव संभव है।

    Tata Group की इस कंपनी में रेखा झुनझुनवाला ने बढ़ाई हिस्सेदारी, 3 दिन में 3% उछल चुके हैं भाव

    MORGAN STANLEY की TATA ELXSI पर राय

    MORGAN STANLEY ने TATA ELXSI पर राय देते हुए इस पर अंडरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इस शेयर का लक्ष्य 5,800 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि वैल्युएशन के चलते अंडरवेट रेटिंग दी है।

    इस बीच OBEROI REALTY ने दूसरी तिमाही के लिए अपडेट जारी करते हुए कहा कि तिमाही दर तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में प्री-सेल्स 52% बढ़कर 1160 करोड़ रुपये पर रहेगी। पिछली 3 तिमाहियों में सबसे अच्छी प्री-सेल्स ग्रोथ रही है। वरली 360 प्रोजेक्ट की बुकिंग 5 तिमाही बाद खुला । सालाना आधार पर लीज इनकम 66% बढ़कर 71 करोड़ रहा। होटेल ऑक्यूपेंसी करीब 83% रही। नेट कैश फ्लो 160 करोड़ रुपये रहा है जबकि 12 तिमाही में सबसे कम रहा है। वहीं तिमाही दर तिमाही आधार पर कुल कर्ज 460 करोड़ रुपये बढ़कर 2000 करोड़ रुपये हुआ है।

    JPMorgan की Oberoi पर राय

    MORGAN STANLEY ने Oberoiपर राय देते हुए इस पर Neutral रेटिंग दी है। उन्होंने इस शेयर का लक्ष्य 950 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि मजबूत H2 और नए लॉन्च से बिक्री बढ़ाने में मदद मिलेगी।

    Jefferies की Oberoi पर राय

    MORGAN STANLEY ने Oberoiपर राय देते हुए इस पर Hold रेटिंग दी है। उन्होंने इस शेयर का लक्ष्य 860 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।