Avenue Supermarts Share Price : मैनेजमेंट के कमजोर गाइडेंस ने दिया झटका, 6% से ज्यादा टूटा शेयर

Avenue Supermarts Shares Price : एनालिस्ट मीट के दौरान D-Mart के मैनेजमेंट ने कहा कि कंपनी अपने स्टोर की संख्या में 15% की बढ़ोतरी करना चाहती है। यह संख्या लगभग 75 स्टोर के बराबर है, जो मार्केट की उम्मीदों से थोड़ी कम है। मार्केट का अनुमान 80 से 100 स्टोर का था

अपडेटेड Jul 28, 2026 पर 2:24 PM
D-Mart Share Price : कंपनी के मैनेजमेंट ने ऑपरेटिंग कैश फ्लो और फ्री कैश फ्लो पर दबाव जारी रहने के संकेत दिए हैं। इस के चलते शेयर दबाव में है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Avenue Supermarts Shares Price : हाइपरमार्केट चेन डीमार्ट की पैरेंट कंपनी,एवेन्यू सुपरमार्ट्स (Avenue Supermarts) के शेयरों में मंगलवार,28 जुलाई को 6 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। यह गिरावट एनालिस्ट्स के एक ग्रुप के साथ हुई मीटिंग में मैनेजमेंट की तरफ से दिए गए कमजोर गाइडेंस की वजह से आई है। यह अक्टूबर 2024 के बाद से Avenue Supermarts के शेयरों में किसी एक ही सेशन में आई अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। बाजार को नए स्टोर जोड़ने का गाइडेंस नहीं पसंद आया है। कंपनी के मैनेजमेंट ने कहा है कि अगले साल सेम स्टोर सेल्स ग्रोथ में तेज उछाल की उम्मीद भी नहीं है। इसके अलावा क्विक कॉमर्स को स्थायी खतरा भी बताया गया है।

    एनालिस्ट मीट के दौरान D-Mart के मैनेजमेंट ने कहा कि कंपनी अपने स्टोर की संख्या में 15% की बढ़ोतरी करना चाहती है। यह संख्या लगभग 75 स्टोर के बराबर है, जो मार्केट की उम्मीदों से थोड़ी कम है। मार्केट का अनुमान 80 से 100 स्टोर का था। नए स्टोर खोलने की रफ्तार में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, हर साल 80-100 नए स्टोर जोड़ने का प्लान बरकरार है।

    मीटिंग में मौजूद एनालिस्ट्स के मुताबिक कंपनी के मैनेजमेंट का मानना है कि क्विक-कॉमर्स कंपनी के लिए एक स्ट्रक्चरल खतरा है और आने वाले सालों में सेम स्टोर सेल्स ग्रोथ में कोई बड़ी रिकवरी देखने को नहीं मिलेगी। कंपनी के मैनेजमेंट ने ऑपरेटिंग कैश फ्लो और फ्री कैश फ्लो पर दबाव जारी रहने के संकेत दिए हैं।


    D-Mart ने बताया है कि जून तिमाही में उसकी सेम स्टोर सेल्स में 5% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी के गाइडेंस में यह भी बताया गया है कि एवेन्यू सुपरमार्ट्स लीज़ पर लिए गए स्टोर की संख्या बढ़ाने की भी योजना पर भी काम कर रही है,जिसकी वजह शायद ऑपरेटिंग कैश फ्लो और फ्री कैश फ्लो पर दबाव हो सकता है। इसके चलते,एनालिस्ट्स को उम्मीद है कि एवेन्यू सुपरमार्ट्स की कमाई के अनुमानों में लो-सिंगल-डिजिट की कटौती हो सकती है।

    स्टॉक पर एनालिस्ट्स की राय

    फिलहाल, यह स्टॉक 31 एनालिस्ट्स के राडार पर है। इनमें से सिर्फ 11 एनालिस्ट्स ने इस स्टॉक स्टॉक में खरीदारी की सलाह दी है। वहीं, 12 एनालिस्ट्स ने स्टॉक पर "होल्ड" रेटिंग दी है। जबकि आठ ने इस शेयर में बिकवाली की सलाह दी है।

    शेयर की चाल पर एक नजर

    2 बजे के आसपास एनएसई पर यह शेयर 174.70 रुपए यानी 4.34 फीसदी की गिरावट के साथ 3853 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा था। आज का इसका दिन का लो 3,755.10 रुपए और दिन का हाई 4,094.20 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई 4,949.50 रुपए और 52 वीक लो 3,529 रुपए है। इस शेयर ने 1 हफ्ते में 3.01 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है। वहीं, इस साल अब तक इसमें 1.97 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। 1 साल में इसने 2.34 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है।

     

     

    Top Trading Picks : बहुत ही कम समय में करना चाहते हैं दमदार कमाई, तो मार्केट दिग्गजों के पसंदीदा इन शेयरों पर लगाएं दांव

     

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।