Brokerage Radar: ब्रोकरेज फर्मों ने आज एवेन्यू सुपरमार्ट्स, यस बैंक, एसबीआई कार्ड, एमएंडएम फाइनेंस , बजाज फाइनेंस पर नोट जारी किए हैं। इसके चलते आज 4 अक्टूबर को कारोबार के दौरान ये शेयर फोकस में बने हुए हैं। आइए जानते हैं कि एनालिस्ट्स ने इन शेयरों को लेकर क्या टारगेट प्राइस दिए हैं-
1. Bajaj Finance पर Nomura की राय
नोमुरा ने बजाज फाइनेंस पर "Neutral" रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 7500 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दिया है। Q2 तिमाही के बिजनेस अपडेट अनुमान के मुताबिक ही रहे हैं। आगे चलकर दूसरी तिमाही में क्रेडिट कॉस्ट पर नजर होगी। FY25 क्रेडिट कॉस्ट गाइडेंस में बढ़ोतरी होना बाार के लिए निगेटिव होगा।
मॉर्गन स्टैनली ने M&M Finance पर "Equal-Weight" रेटिंग की राय दी है और शेयर के लिए 320 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज फर्म ने दूसरी छमाही में ज्यादा ग्रोथ की उम्मीद जताई है। हालांकि मॉर्गन स्टैनली का कहना है कि अगर डिस्बर्समेंट नहीं बढ़ता है तो आउटलुक को लेकर रिस्क हो सकता है। छोटी अवधि में स्टॉक में कमजोरी संभव है।
3. SBI Card पर Jefferies की राय
जेफरीज ने एसबीआई कार्ड पर "Hold" रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 795 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दिया है। छोटी अवधि में दरें घटने से कंपनी को फायदा होना चाहिए। छोटी अवधि में स्पेंडिंग ग्रोथ में कमजोरी संभव है। दूसरी तिमाही में क्रेडिट कॉस्ट बढ़ सकता है।FY25 के बाद मुनाफा और RoE में सुधार संभव है।
4. Yes Bank पर Nomura की राय
नोमुरा ने यस बैंक पर "Neutral" रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 17 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दिया है। दूसरी तिमाही में मजबूत डिपॉजिट ग्रोथ, CASA का फायदा मिला। बैंक का रिटर्न प्रोफाइल दूसरे बैंकों के मुकाबले कम है, हालांकि इसमें सुधार हो रहा है। FY25 में RoA 4.5% और FY26 में 7.5% रहने का अनुमान है।
5. Avenue Supermart पर Morgan Stanley की राय
मॉर्गन स्टैनली ने Avenue Supermart पर "Overweight" रेटिंग की राय दी है और शेयर के लिए 5769 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज ने कहा दूसरी तिमाही में स्टैंडअलोन आय अनुमान से कमजोर है। ऑपरेशन मेट्रिक्स में सुधार लेकिन सुस्त दर से यह सुधार हो रहा है। ग्रोथ ट्रेंड ने हमे निगेटिव तौर पर सरप्राइज किया।
वहीं Citi ने Avenue Supermart पर "Sell" कॉल दी है और शेयर के लिए 3350 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दिया है। दरअसल , सिटी ने कंपनी के मौजूदा वैल्युएशन को लेकर सतर्क नजरिया बनाया है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।