Axiom Gas Engineering ने किया मायूस, शेयर महज 1 प्रतिशत बढ़त में लिस्ट

Axiom Gas Engineering Listing: कंपनी भारत के कई राज्यों, जैसे तेलंगाना, कर्नाटक और महाराष्ट्र में "PRIMEFUEL" नाम से 20 से ज्यादा ऑटो LPG डिस्पेंसिंग स्टेशन चलाती है। IPO की ओपनिंग से पहले एंकर इनवेस्टर्स से 5.78 करोड़ रुपये जुटाए

अपडेटेड Sep 25, 2026 पर 4:34 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Axiom Gas Engineering ग्रीन एनर्जी इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस में माहिर है।

एक्सिओम गैस इंजीनियरिंग की 25 सितंबर को शेयर बाजार में लिस्टिंग फीकी रही। शेयर NSE SME पर लगभग 1.4 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 54.75 रुपये पर लिस्ट हुआ। IPO के लिए फाइनल इश्यू प्राइस 54 रुपये प्रति शेयर था। बाद में शेयर लिस्टिंग प्राइस से 1 प्रतिशत से ज्यादा गिरकर 54.05 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का 50.75 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू 1.39 गुना भरा था। इसमें 93.98 लाख नए शेयर जारी हुए।

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 1.10 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 0.98 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के​ लिए रिजर्व हिस्सा 1.86 गुना सब्सक्राइब हुआ।Axiom Gas Engineering ने IPO की ओपनिंग से पहले एंकर इनवेस्टर्स से 5.78 करोड़ रुपये जुटाए। यह कंपनी ग्रीन एनर्जी इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस में माहिर है। कंपनी ऑटो LPG, CNG और LNG सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है।

यह क्वालिटी, इनोवेशन और पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रिटेल और इंडस्ट्रियल सेक्टर की जरूरतों को पूरा करती है। कंपनी भारत के कई राज्यों, जैसे तेलंगाना, कर्नाटक और महाराष्ट्र में "PRIMEFUEL" नाम से 20 से ज्यादा ऑटो LPG डिस्पेंसिंग स्टेशन (ALDS) चलाती है।


IPO के पैसे कैसे होंगे इस्तेमाल

कंपनी अपने पब्लिक इश्यू से हुई कमाई का इस्तेमाल पूंजीगत खर्च के लिए, कर्ज चुकाने के लिए, आम कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए और IPO पर आए खर्च की भरपाई के लिए करेगी। एक्सिओम इंजीनियरिंग का वित्त वर्ष 2025-26 में रेवेन्यू 12 प्रतिशत बढ़कर 100.78 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 22 प्रतिशत बढ़कर 9.45 करोड़ रुपये हो गया। इस बीच कंपनी पर 16 करोड़ रुपये की उधारी थी। वित्त वर्ष 2025 के दौरान रेवेन्यू 89.85 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 7.75 करोड़ रुपये रहा था।

Stocks to Watch: 25 सितंबर को Nykaa, PB Fintech, ESDS Software Solution समेत इन शेयरों में बड़े उतार-चढ़ाव के आसार

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।