चढ़ते बाजार में कम समय में कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में करें खरीदारी, जानें स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस

Axis Bank के स्टॉक में राजेश पालवीय ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें फरवरी की एक्सपायरी वाली 1070 के स्ट्राइक वाली कॉल 27 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 37/45 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 16 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Feb 07, 2024 पर 11:11 AM
Lemon Tree Hotels पर सिद्धार्थ खेमका ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 140 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार में दूसरे दिन भी खरीदारी का मूड देखने को मिला। निफ्टी 22000 के करीब नजर आया। वीकली एक्सपायरी के दिन बैंक निफ्टी में भी बढ़त देखने को मिली। मिडकैप शेयर आउटपरफॉर्म करते नजर आये। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में प्रशांत सावंत ने एक्सिस बैंक पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने आदित्य बिड़ला कैपिटल पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा आशीष बहेती ने चार्ट के चमत्कार के लिए पीएनबी पर दांव लगाया। जबकि सिद्धार्थ खेमका ने लेमन ट्री होटल्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Axis Bank

    प्रशांत सावंत ने Axis Bank के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें फरवरी की एक्सपायरी वाली 1070 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 27 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 37/45 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 16 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Aditya Birla Capital Future


    सच्चितानंद उत्तेकर ने Aditya Birla Capital पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Aditya Birla Capital में 185 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 195/200 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 180.30 रुपये पर लगाएं।

    Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः PNB

    आशीष बहेती ने PNB पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि PNB में 125 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 129 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 121 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Lemon Tree Hotels

    सिद्धार्थ खेमका ने मिडकैप सेगमेंट से Lemon Tree Hotels का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Lemon Tree Hotels के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 140 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।