Get App

Hot Stocks:दायरे में रहेगा निफ्टी, आज की तीन शॉर्ट टर्म पिक्स में जिनमें 2-3 हफ्ते में हो सकती है डबल डिजिट कमाई

बॉयोकॉन में 370 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 460 रुपए के लक्ष्य के लिए खऱीदारी करें। 2-3 हफ्तों में इस शेयर में 17 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 04, 2022 पर 9:22 AM
Hot Stocks:दायरे में रहेगा निफ्टी, आज की तीन शॉर्ट टर्म पिक्स में जिनमें 2-3 हफ्ते में हो सकती है डबल डिजिट कमाई
निफ्टी 17,000-17,800 के दायरे में फंसा नजर आएगा। किसी बड़ी तेजी के लिए निफ्टी के लिए 17,750-17,800 का रजिस्टेंस तोड़कर इसके ऊपर टिकना होगा

Malay Thakkar,GEPL CAPITAL

पिछले 5-6 कारोबारी सत्रों और बजट सेशन के बाद निफ्टी में अच्छी तेजी देखने को मिली। 16,840 -17,800 से करीब 1,000 अंकों की रैली के बाद निफ्टी को अब 20-day SMA यानी 17750 के आसपास सपोर्ट है। उसके बाद 17,250 पर अगला सपोर्ट है। पिछले दो कारोबारी सत्रों से निफ्टी को 17,750-17,800 के जोन में रजिस्टेंस का सामना करना पड़ रहा है। नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 17,440 (50-day SMA)पर पहला और 17,250 पर दूसरा सपोर्ट है।

उम्मीद है कि निफ्टी 17,000-17,800 के दायरे में फंसा नजर आएगा। किसी बड़ी तेजी के लिए निफ्टी के लिए 17,750-17,800 का रजिस्टेंस तोड़कर इसके ऊपर टिकना होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें