भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा दरों में कोई बदलाव न करने के बाद भारतीय बाजार 8 जून को गिरावट के साथ बंद हुए थे। आरबीआई ने कल ये भी कहा कि महंगाई के साथ लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। कल के कारोबार में सेंसेक्स 0.47 फीसदी गिरकर 62848.64 पर और निफ्टी 0.49 फीसदी गिरकर 18634.50 पर बंद हुआ था। ब्रोकरेज हाउस एक्सिस सिक्योरिटीज को उम्मीद है कि मजबूत मैक्रो इंडिकेटर्स बाजार को सपोर्ट देना जारी रखेंगे। आगे ग्रामीण और घरेलू इकोनॉमी पर फोकस्ड स्टॉक्स की थीम में तेजी आएगी। एक्सिस सिक्योरिटीज ने जून महीने के लिए 11 मिड और स्मॉलकैप पिक्स दिए हैं जिनमें 32 फीसदी तक रिटर्न मिलने की उम्मीद है। आइए डालते हैं इन पर एक नजर।
Dalmia Bharat | Rating: Buy | CMP: Rs 2,128 | डालमिया भारत में 2350 रुपए के लक्ष्य के लिए दांव लगाने की सलाह है। इस स्टॉक में 10 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
Polycab India | CMP: Rs 3,512 | पॉलीकैब इंडिया में 3780 रुपए के लक्ष्य के लिए दांव लगाने की सलाह है। इस स्टॉक में 7 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
Federal Bank | Rating: Buy | CMP: Rs 126 | फेडरल बैंक में 155 रुपए के लक्ष्य के लिए दांव लगाने की सलाह है। इस स्टॉक में 23 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
Ashok Leyland | Rating: Buy | CMP: Rs 153 | अशोक लीलैंड में 175 रुपए के लक्ष्य के लिए दांव लगाने की सलाह है। इस स्टॉक में 14 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
Relaxo Footwears | CMP: Rs 900 | रिलैक्सो में 990 रुपए के लक्ष्य के लिए दांव लगाने की सलाह है। इस स्टॉक में 10 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
Aarti Drugs | Rating: Buy | CMP: Rs 474 | आरती ड्रग्स में 600 रुपए के लक्ष्य के लिए दांव लगाने की सलाह है। इस स्टॉक में 26 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
Mahindra CIE Automotive | CMP: Rs 513 | महिंद्रा सीआईई में 535 रुपए के लक्ष्य के लिए दांव लगाने की सलाह है। इस स्टॉक में 4 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
Praj Industries | Rating: Buy | CMP: Rs 394 | प्राज इंडस्ट्रीज में 500 रुपए के लक्ष्य के लिए दांव लगाने की सलाह है। इस स्टॉक में 27 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
CCL Products (India) | CMP: Rs 633 | सीसीएल प्रोड्कट में 750 रुपए के लक्ष्य के लिए दांव लगाने की सलाह है। इस स्टॉक में 18 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
PNC Infratech | CMP: Rs 320 | पीएनसी इंफ्रा में 425 रुपए के लक्ष्य के लिए दांव लगाने की सलाह है। इस स्टॉक में 32 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
CreditAccess Grameen | Rating: Buy | CMP: Rs 1233 | क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण में 1400 रुपए के लक्ष्य के लिए दांव लगाने की सलाह है। इस स्टॉक में 13 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।