भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा दरों में कोई बदलाव न करने के बाद भारतीय बाजार 8 जून को गिरावट के साथ बंद हुए थे। आरबीआई ने कल ये भी कहा कि महंगाई के साथ लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। कल के कारोबार में सेंसेक्स 0.47 फीसदी गिरकर 62848.64 पर और निफ्टी 0.49 फीसदी गिरकर 18634.50 पर बंद हुआ था। ब्रोकरेज हाउस एक्सिस सिक्योरिटीज को उम्मीद है कि मजबूत मैक्रो इंडिकेटर्स बाजार को सपोर्ट देना जारी रखेंगे। आगे ग्रामीण और घरेलू इकोनॉमी पर फोकस्ड स्टॉक्स की थीम में तेजी आएगी। एक्सिस सिक्योरिटीज ने जून महीने के लिए 11 मिड और स्मॉलकैप पिक्स दिए हैं जिनमें 32 फीसदी तक रिटर्न मिलने की उम्मीद है। आइए डालते हैं इन पर एक नजर।
