Get App

एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय का सस्ता ऑप्शन जिसमें होगी बड़ी कमाई, जानें स्टॉक का नाम

आज निफ्टी में 18000, 18100 और 18200 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव नजर आये। 18200, 18100 और 17900 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये। बैंक निफ्टी में 43200, 43300 और 43500 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव नजर आये। इसके अलावा पुट राइटर्स 43200, 43100 और 43000 पर एक्टिव नजर आये

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 04, 2023 पर 2:47 PM
एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय का सस्ता ऑप्शन जिसमें होगी बड़ी कमाई, जानें स्टॉक का नाम
राजेश पालवीय ने कहा कि एविएशन स्टॉक में कमजोरी देखने को मिलेगी लिहाजा Interglobe Aviation में पुट ऑप्शन के साथ ट्रेडिंग करने से कमाई होगी

दो दिनों की तेजी के बाद आज बाजार पर दबाव बना है। मजबूत खुलने के बाद बाजार टूटा है। निफ्टी करीब 200 अंक गिरकर 18050 के पास आ गया है। निफ्टी बैंक में ज्यादा गिरावट देखने को मिली। इंडेक्स करीब 400 अंक फिसला। HDFC Bank, Infosys, Reliance ने बाजार पर सबसे ज्यादा दबाव बनाया। बाजार में चौतरफा बिकवाली में मेटल इंडेक्स की सबसे ज्यादा पिटाई हुई है। वेदांता, हिंडाल्को, नाल्को, JSW स्टील सभी करीब 4 परसेंट नीचे गिर गये हैं।, सरकारी बैंक, एनर्जी इंडेक्स भी करीब पौने दो परसेंट नीचे गिरकर कारोबार कर रहे हैं। वहीं बजट से पहले फर्टिलाइजर शेयरों में अच्छी रौनक नजर आ रही है। आज RCF, NFL और MADRAS FERTILSER के शेयर 3 परसेंट से ज्यादा दौड़े हैं।

सीएनबीसी-आवाज़ के साथ एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय जुड़े उन्होंने अपने शानदार कॉल्स बताये। इसके अलावा कमाई का एक सस्ता ऑप्शन भी बताया।

निफ्टी में आज 18000, 18100 और 18200 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव नजर आये। सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 18200, 18100 और 17900 क स्तर पर एक्टिव नजर आये। वहीं बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 43200, 43300 और 43500 के स्तर पर एक्टिव नजर आये। इसके अलावा 43200, 43100 और 43000 पर पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें