Aye Finance IPO Listing: ₹129 के शेयरों की फ्लैट एंट्री ने दिया शॉक, ऐसी है सेहत

Aye Finance IPO Listing: आय फाइनेंस एक एनबीएफसी है जो सिक्योर्ड और अनसिक्योर्ड लोन मुहैया कराती है। अब आज इसके शेयर लिस्ट हुए हैं। इसके आईपीओ के तहत नए शेयर जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई है। चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

अपडेटेड Feb 16, 2026 पर 4:30 PM
Story continues below Advertisement
Aye Finance IPO Listing: आय फाइनेंस का ₹1,010 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 9-11 फरवरी तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Aye Finance IPO Listing: एनबीएफसी आय फाइनेंस के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में फ्लैट एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 1.04 गुना बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹129 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹129.00 और NSE पर ₹129.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला। आईपीओ निवेशकों को और झटका तब लगा, जब शेयर टूट गए। ₹132.75 की ऊंचाई तक जाने के बाद यह फिसल गया और टूटकर BSE पर यह ₹120.60 (Aye Finance Share Price)  तक आ गया। निचले स्तर पर शेयरों ने रिकवरी की कोशिश की लेकिन दिन के आखिरी में बीएसई पर यह ₹128.90 पर बंद हुआ है यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 0.08% घाटे में हैं।

Aye Finance IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

आय फाइनेंस का ₹1,010 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 9-11 फरवरी तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का मिला-जुला स्पांस मिला था और ओवरऑल यह 1.04 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 1.62 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 0.05 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 0.81 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹710 करोड़ के नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा ₹2 की फेस वैल्यू वाले 2,32,55,812 शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिके हैं। ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिला है। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कैपिटल बेस बढ़ाने में होगा।


Aye Finance के बारे में

आय फाइनेंस एक एनबीएफसी है जो सिक्योर्ड और अनसिक्योर्ड लोन मुहैया कराती है। इसके वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2023 में इसे ₹39.87 करोड़ का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2024 में बढ़कर ₹171.68 करोड़ और फिर वित्त वर्ष 2025 में ₹175.25 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी की टोटल इनकम लगातार बढ़ी और सालाना करीब 53% की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर ₹1,504.99 करोड़ पर पहुंच गई। चालू वित्त वर्ष 2026 की बात करें तो पहली छमाही अप्रैल-सितंबर 2025 में कंपनी को ₹64.60 करोड़ का शुद्ध मुनाफा और ₹863.02 करोड़ का टोटल इनकम हासिल हो चुका है। सितंबर 2025 तिमाही के आखिरी में कंपनी पर ₹5,218.50 करोड़ का टोटल कर्ज था जबकि रिजर्व और सरप्लस में ₹1,689.58 करोड़ पड़े थे।

Fractal IPO Listing: ₹900 का शेयर ₹876 पर लिस्ट, नई खरीदारी से पहले चेक करें कारोबारी सेहत

Gaudium IVF IPO: देश में पहली बार, किसी आईवीएफ के लिस्टिंग की तैयारी, फाउंडर डॉक्टर बेचेंगी शेयर

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।