Gaudium IVF IPO: देश में पहली बार, किसी आईवीएफ के लिस्टिंग की तैयारी, फाउंडर डॉक्टर बेचेंगी शेयर

Gaudium IVF IPO: अगले हफ्ते आईपीओ मार्केट में एक नई शुरुआत होने वाली है क्योंकि पहले बार किसी आईवीएफ का आईपीओ आएगा। गौडियम आईवीएफ एंड वुमन हेल्थ का आईपाओ 20 फरवरी को खुलेगा। इस इश्यू के तहत नए शेयर जारी होंगे और ऑफर फॉर सेल के तहत भी शेयरों की बिक्री होगी। चेक करें आईपीओ से जुड़ी पूरी डिटेल्स और कंपनी की कारोबारी सेहत के बारे में

अपडेटेड Feb 14, 2026 पर 8:11 AM
Story continues below Advertisement
Gaudium IVF IPO: गौडियम आईवीएफ एंड वुमन हेल्थ का आईपीओ अगले कारोबारी हफ्ते 20 जनवरी को पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा।

Gaudium IVF IPO: घरेलू स्टॉक मार्केट में पहली बार फर्टिलिटीज सर्विसेज मुहैया कराने वाली कोई कंपनी लिस्ट होने की तैयारी में है। इसे लेकर गौडियम आईवीएफ ने बाजार नियामक सेबी (SEBI) के पास आईपीओ का RHP (रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस) फाइल कर दिया है। इसके मुताबिक यह आईपीओ पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए अगले हफ्ते 20 फरवरी को खुलेगा। वहीं एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू 18 फरवरी को खुलेगा। इस इश्यू के तहत नए शेयर जारी जारी होंगे तो साथ ही ऑफर फॉर सेल के जरिए भी शेयरों की बिक्री होगी यानी कुछ मौजूदा शेयरहोल्डर्स अपनी हिस्सेदारी हल्की करेंगे।

गौडियम आईवीएफ एंड वुमन हेल्थ ने सेबी के पास पिछले साल सितंबर 2025 में आईपीओ का ड्राफ्ट फाइल किया था जिसे जनवरी 2026 में मंजूरी मिली। आईपीओ की सफलता के बाद लिस्ट होने वाली यह पहली आईवीएफ होगी। गौडियम आईवीएफ के बाद एक और आईवीएफ इंदिरा आईवीएफ हॉस्पिटल भी लिस्टिंग की तैयारी में है जिसने जुलाई 2025 में ही गोपनीय तरीके से आईपीओ का ड्राफ्ट सेबी के पास जमा कर दिया था।

Gaudium IVF IPO: खास बातें

गौडियम आईवीएफ एंड वुमन हेल्थ का आईपीओ अगले कारोबारी हफ्ते 20 जनवरी को पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। आईपीओ की सफलता के बाद इसके शेयरों का अलॉटमेंट 25 फरवरी को फाइनल होगा जिसके बाद बीएसई और एनएसई पर 27 फरवरी को एंट्री होगी। इस आईपीओ के तहत 1.13 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी होंगे तो साथ ही कंपनी की प्रमोटर और फाउंडर डॉ मणिका खन्ना ऑफर फॉर सेल के जरिए 94.93 लाख शेयरों की बिक्री करेंगी। उनके पास कंपनी के 99.32% हिस्सेदारी है। आईपीओ के ऑफर फॉर सेल विंडो के जरिए शेयरों की बिक्री के बाद फर्टिलिटी और रिप्रोडक्टिव हेल्थ सर्विसेज मुहैया कराने वाली गौडियम आईवीएफ में उनकी हिस्सेदारी 70.73% रह जाएगी।


अब आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों के इस्तेमाल की बात करें तो ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाली डॉ मणिका खन्ना को मिलेगा। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹50 करोड़ नए आईवीएफ सेंटर्स बनाने तो ₹20 करोड़ कर्ज हल्का करने और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे। सितंबर 2025 के आखिरी में इस पर ₹22.5 करोड़ का कर्ज था।

कंपनी के बारे में

वर्ष 2015 में बनी गौडियम आईवीएफ हब-एंड-स्पोक मॉडल के जरिए देश में 30 से अधिक स्थानों पर चल रही है। कंपनी के 7 हब (सेंटर्स दिल्ली, मुंबई, लुधियाना, जम्मू एंड कश्मीर, बिहार और बंगलुरू) और 28 स्पोक्स ने देश भर में 19 नए आईवीएफ सेंटर खोलने का प्रस्ताव रखा है। इसे लेकर कंपनी वित्त वर्ष 2027 में 10, वित्त वर्ष 2028 में 8 वित्त वर्ष 2029 में 1 नए आईवीएफ सेंटर्स पर ₹50 करोड़ खर्च करेगी।

कंपनी के कारोबारी सेहत की बात करें तो गौडियम आईवीएफ को चालू वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में ₹49.5 करोड़ का रेवेन्यू और ₹12.5 करोड़ का प्रॉफिट हुआ था। पिछले वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 85.4% की रफ्तार से बढ़कर ₹19.1 करोड़ और रेवेन्यू 47.7% उछलकर ₹70.7 करोड़ पर पहुंच गया।

NSE IPO: एनएसई ने आईपीओ की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, प्रोसेस की मॉनिटरिंग के लिए रोथ्सचाइल्ड होगी एडवायजर

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।