नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के आईपीओ पैनल ने रोथ्सचाइल्ड को एडवाइजर नियुक्त कर दिया है। रोथ्सचाइल्ड पूरे आईपीओ प्रोसेस में एनएसई को सलाह देगी। कई एडवायजरी फर्मों ने एडवायजर बनने के लिए एनएसई को प्रजेंटेशन दिया था। कई स्रोतों ने मनीकंट्रोल को यह जानकारी दी है।
कई एजेंसियों से बातचीत के बाद रोथ्सचाइल्ड की नियुक्ति
NSE ने ऑफिशियल ईमेल स्टेटमेंट के जरिए रोथ्सचाइल्ड की नियुक्ति को कनफर्म किया है। इस बारे में रोथ्सचाइल्ड की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। एनएसई के बयान में कहा गया है, "आईपीओ कमेटी ने रोथ्सचाइल्ड को आईपीओ प्रोसेस के लिए इंडिपेंडेंट एडवायजर नियुक्त किया है। टेक्निकल और कमर्शियल प्रपोजल्स के आधार पर कई एजेंसियों से बातचीत के बाद रोथ्सचाइल्ड को सेलेक्ट किया गया।"
रोथ्सचाइल्ड पर होंगी निम्नलिखित जिम्मेदारियां
एनएसई ने यह भी बताया कि एडवायजर आईपीओ के लिए बीआरएलएम, लीगल कॉउन्सल्स और दूसरे इंटरमीडियरीज को सेलेक्ट करने के लिए पारदर्शी गवर्नेंस आधारित प्रक्रिया का इस्तेमाल करेगा। एडवायजर पर ऑब्जेक्टिव इवॉल्यूशन फ्रेमवर्क तैयार करने, सेलेक्शन क्राइटेरिया तय करने और सेलेक्शन प्रोसेस के सभी चरणों का प्रबंधन करने की जिम्मेदारी होगी।
6 फरवरी को आईपीओ के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी
6 फरवरी को एनएसई के बोर्ड की मीटिंग के बाद आईपीओ के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई। एनएसई के मौजूदा शेयरहोल्डर्स ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए अपने शेयर बेचेंगे। एनएसई के इंस्टीट्यूशनल शेयरहोल्डर्स में एलआईसी, एसबीआई और सिंगापुर की टेमासेक शामिल हैं। एनएसई ने लिस्टिंग प्रोसेस की मॉनिटरिंग के लिए दोबारा डेडिकेटेड आईपीओ कमेटी बनाई है।
आईपीओ के प्रोसेस के लिए डेडिकेटेड कमेटी
एनएसई की दोबारा बनाई गई कमेटी में तबलेश पांडेय -चेयरपर्सन (नॉन-इंडिपेंडेंट डायरेक्टर), श्रीनिवास इंजेटी-सदस्य (पब्लिक इंटरेस्ट डायरेक्टर), प्रोफेसर (डॉं) ममता बिस्वाल-सदस्य (पब्लिक इंटरेस्ट डायरेक्टर), जस्टिस (रिटायर्ड) श्रीमति अभिलाषा कुमारी-सदस्य (पब्लिक इंटरेस्ट डायरेक्टकर), प्रोफेसर जी शिवकुमार-सदस्य (पब्लिक इंटरेस्ट डायरेक्टर) और आशीष कुमार चौहान-सदस्य (एमडी एवं सीईओ) शामिल हैं।
इनवेस्टर्स को एनएसई के शेयरों का है इंतजार
एनएसई देश का सबसे बड़ा एक्सचेंज है। यह काफी समय से आईपीओ पेश करने की कोशिश कर रहा है। इनवेस्टर्स भी इस आईपीओ का इंतजार कर रहे हैं। इस इश्यू में सिर्फ ओएफएस होगा। अनलिस्टेड शेयर मार्केट में एनएसई के शेयरों में हलचल बढ़ने की खबर है। एक्सचेंज के दिसंबर तिमाही के नतीजों के बाद इसके शेयरों में तेजी दिखी है। सूत्रों के मुताबिक, इस शेयर की कीमत करीब 2,075 रुपये चल रही है।