Aye Finance IPO Listing: एनबीएफसी आय फाइनेंस के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में फ्लैट एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 1.04 गुना बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹129 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹129.00 और NSE पर ₹129.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला। आईपीओ निवेशकों को और झटका तब लगा, जब शेयर टूट गए। ₹132.75 की ऊंचाई तक जाने के बाद यह फिसल गया और टूटकर BSE पर यह ₹120.60 (Aye Finance Share Price) तक आ गया। निचले स्तर पर शेयरों ने रिकवरी की कोशिश की लेकिन दिन के आखिरी में बीएसई पर यह ₹128.90 पर बंद हुआ है यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 0.08% घाटे में हैं।
