Multibagger Stocks: पतंजलि फूड्स के शेयरों ने मचाया धमाल, 3 साल में दिया 39000% रिटर्न

पतंजलि फूड्स के शेयरों ने निवेशकों को मालामाल किया है। पिछले पांच साल में इस शेयर ने 21 रुपये से 1389 रुपये का सफर तय किया है। इस दौरान इसका रिटर्न करीब 6,250% रहा

अपडेटेड Sep 15, 2022 पर 8:36 PM
पतंजलि ने 2022 में अपने शेयरहोल्डर्स के लिए डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

Patanjali Foods Share Price: बाबा रामदेव की कंपनी Patanjali Foods के शेयरों में पिछले कुछ दिनों में जबरदस्त उछाल तेजी आई है। पिछले एक महीने में यह शेयर करीब 26 फीसदी चढ़ा है, जबकि एक हफ्ते में 7 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। हालांकि गुरुवार 15 सितंबर को पतंजलि फूड्स के शेयर आज 0.55% गिरकर 1345 रुपए पर बंद हुए।

पतंजलि फूड्स के शेयरों ने निवेशकों को मालामाल किया है। पिछले पांच साल में इस शेयर ने 21 रुपये से 1389 रुपये का सफर तय किया है। इस दौरान इसका रिटर्न करीब 6,250 फीसदी रहा। तीन साल में यह शेयर 3.54 रुपये से 1389 रुपये पर पहुंचा है। इस दौरान इसका रिटर्न 39,250 फीसदी रहा है।

पिछले चार सत्रों में पंतजलि फूंड का शेयर 1,285 रुपये से 1,389 रुपेय पर पहुंच गया है। दरअसल, कंपनी ने खाने के तेल की मांग पूरी करने के लिए बड़ा लक्ष्य तय किया है। कंपनी खाद्य तेलों के आयात पर देश की निर्भरता खत्म करना चाहती है।


अभी इंडिया को खाद्य तेल की अपनी जरूरत का ज्यादा हिस्सा आयात करना पड़ता है। पतंजलि फूड्स ने 15 लाख एकड़ में पाम ट्री लगाए हैं। इससे अगले 40 साल तक इंडिया को पाम मिलता रहेगा। बाबा रामदेव कई बार यह बता चुके हैं कि उनकी कंपनी खाने के तेलों का उत्पादन बढ़ाना चाहती है ताकि इसके आयात की जरूरत नहीं पड़े।

पतंजलि ने 2022 में अपने शेयरहोल्डर्स के लिए डिविडेंड का भी ऐलान किया है। शेयरधारकों को प्रति शेयर 5 रुपये का डिविडेंड मिलेगा। इसके लिए 26 सितंबर रिकॉर्ड डेट तय की गई है। इसका मतलब है कि यह शेयर शेयर 23 सितंबर को एक्स-डिविडेंड हो जाएगा, क्योंकि 24 सितंबर को शनिवार है, जबकि 25 सितंबर को रविवार है। दोनों दिन शेयर बाजार बंद रहेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।