दूसरी तिमाही में सुदर्शन केमिकल्स के नतीजे मजबूत रहे हैं कंपनी की आय 16 फीसदी और मुनाफे में 67 फीसदी की बढ़त हुई। EBITDA ग्रोथ भी 47 फीसदी रहा है। इस अवधि में कंपनी का मार्जिन भी 10 फीसदी से बढ़कर करीब 13 फीसदी हो गया है। कंपनी के दूसरी तिमाही के नतीजों और ग्रोथ आउटलुक पर बातचीत करने के लिए आज सीएनबीसी-आवाज के साथ जुड़े कंपनी के MD राजेश राठी। पहले नतीजों के बाद कंपनी के शेयरों की चाल पर डाल लेते हैं एक नजर।
