Bajaj Auto March Sale: बजाज ऑटो लिमिटेड ने शुक्रवार, 3 अप्रैल को अपनी मार्च ऑटो सेल्स आंकड़ें जारी किए है, जो बाजार अनुमान के मुताबिक रही है। मार्च में कुल बिक्री 20 फीसदी बढ़कर 4,45,377 यूनिट हो गई। जबकि CNBC-TV18 पोल के अनुमान में 4.49 लाख यूनिट्स सेल्स का अनुमान लगाया गया था। मार्च में कुल सेल्स पिछले साल के 3,69,823 लाख यूनिट्स से 20% ज़्यादा रही है।
कंपनी के एक्सपोर्ट में डबल-डिजिट ग्रोथ देखी गई, लेकिन यह 2 लाख यूनिट्स का मंथली रन रेट बनाए रखने में नाकाम रहा। कंपनी का कुल एक्सपोर्ट 21% बढ़कर 1.79 लाख यूनिट्स हो गया, जो पिछले साल इसी समय में 1.48 लाख यूनिट्स था।
कंपनी ने कुल टू-व्हीलर सेल्स भी 21% बढ़कर 3.8 लाख यूनिट्स हो गए, जो पिछले साल इसी समय में 3.16 लाख यूनिट्स थे।
बजाज ऑटो लिमिटेड ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि पिछले महीने कुल घरेलू बिक्री 2,66,290 यूनिट रही, जबकि एक साल पहले इसी समय में यह 2,21,474 यूनिट थी, जो 20 फीसदी अधिक है।
घरेलू बाज़ार में टू-व्हीलर की बिक्री 2,21,021 यूनिट रही, जबकि मार्च 2025 में यह 1,83,659 यूनिट थी, जो 20 परसेंट की बढ़ोतरी है।
कंपनी ने कहा कि पिछले महीने टू-व्हीलर का एक्सपोर्ट 21 परसेंट बढ़कर 1,59,452 यूनिट हो गया, जबकि एक साल पहले इसी महीने यह 1,32,073 यूनिट था।
मार्च 2026 में कुल कमर्शियल गाड़ियों की बिक्री 64,904 यूनिट रही, जबकि एक साल पहले इसी महीने यह 54,091 यूनिट थी, जो 20 परसेंट की बढ़ोतरी है। कंपनी ने कहा कि घरेलू बाज़ार में कमर्शियल गाड़ियों की बिक्री मार्च 2025 में 37,815 यूनिट्स के मुकाबले 45,269 यूनिट्स रही, जबकि एक्सपोर्ट मार्च 2025 में 16,276 यूनिट्स के मुकाबले 21 परसेंट बढ़कर 19,635 यूनिट्स हो गया।