Get App

Bajaj Auto March Sale: अनुमान के मुताबिक रहें बिक्री आंकड़ें, 20% का दिखा उछाल, एक्सपोर्ट 21% बढ़ा

Bajaj Auto March Sale: मार्च में कुल बिक्री 20 फीसदी बढ़कर 4,45,377 यूनिट हो गई। जबकि CNBC-TV18 पोल के अनुमान में 4.49 लाख यूनिट्स सेल्स का अनुमान लगाया गया था। मार्च में कुल सेल्स पिछले साल के 3,69,823 लाख यूनिट्स से 20% ज़्यादा रही है

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Apr 03, 2026 पर 11:42 AM
Bajaj Auto March Sale: अनुमान के मुताबिक रहें बिक्री आंकड़ें, 20% का दिखा उछाल,  एक्सपोर्ट 21% बढ़ा
बजाज ऑटो लिमिटेड ने शुक्रवार, 3 अप्रैल को अपनी मार्च ऑटो सेल्स आंकड़ें जारी किए है, जो बाजार अनुमान के मुताबिक रही है।

Bajaj Auto March Sale: बजाज ऑटो लिमिटेड ने शुक्रवार, 3 अप्रैल को अपनी मार्च ऑटो सेल्स आंकड़ें जारी किए है, जो बाजार अनुमान के मुताबिक रही है। मार्च में कुल बिक्री 20 फीसदी बढ़कर 4,45,377 यूनिट हो गई। जबकि CNBC-TV18 पोल के अनुमान में 4.49 लाख यूनिट्स सेल्स का अनुमान लगाया गया था। मार्च में कुल सेल्स पिछले साल के 3,69,823 लाख यूनिट्स से 20% ज़्यादा रही है।

कंपनी के एक्सपोर्ट में डबल-डिजिट ग्रोथ देखी गई, लेकिन यह 2 लाख यूनिट्स का मंथली रन रेट बनाए रखने में नाकाम रहा। कंपनी का कुल एक्सपोर्ट 21% बढ़कर 1.79 लाख यूनिट्स हो गया, जो पिछले साल इसी समय में 1.48 लाख यूनिट्स था।

कंपनी ने कुल टू-व्हीलर सेल्स भी 21% बढ़कर 3.8 लाख यूनिट्स हो गए, जो पिछले साल इसी समय में 3.16 लाख यूनिट्स थे।

बजाज ऑटो लिमिटेड ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि पिछले महीने कुल घरेलू बिक्री 2,66,290 यूनिट रही, जबकि एक साल पहले इसी समय में यह 2,21,474 यूनिट थी, जो 20 फीसदी अधिक है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें