सेंसेक्स करीब 660 अंक और निफ्टी लगभग 180 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आया। मिडकैप में ईआईएल, यूनियन बैंक, डिश टीवी के शेयरों में बढ़त नजर आई। निफ्टी में आयशर मोटर्स, नेस्ले इंडिया, अपोलो हॉस्पिटल, एनटीपीसी, अदाणी एंटरप्राइजेज और एसबीआई के शेयर हरे निशान में नजर आये। वहीं टॉप एफएंडओ गेनर्स में पीएनबी, आरबीएल बैंक, जी एंटरटेनमेंट, श्रीराम फाइनेंस, केनरा बैंक, ट्रेंट के शेयर शामिल दिखे। इस बीच आज Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 19000, 19100 और 19200 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 19000, 18900 और 18800 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 42700, 42800 और 43000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 42700, 42600 और 42500 के स्तर पर नजर आये।
Motilal Oswal की शिवांगी सरडा के शानदार एफएंडओ कॉल्स
Trent Future : खरीदें - 2149 रुपये, टारगेट - 2220 रुपये, स्टॉपलॉस - 2090 रुपये
Persistent Systems Future : खरीदें - 6037 रुपये, टारगेट - 6250 रुपये, स्टॉपलॉस - 5890 रुपये
Muthoot Finance Future : शिवांगी सरडा ने कहा कि ये शेयर भी हमें अच्छा लग रहा है। इस पर नजर रखनी चाहिए
आज का सस्ता ऑप्शनः Bajaj Auto
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए हैं Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने कहा कि उन्होंने Bajaj Auto पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Bajaj Auto की अक्टूबर की एक्सपायरी वाली 5450 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। शिवांगी सरडा ने कहा कि इसमें 109 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 180 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 80 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)