सेंसेक्स करीब 660 अंक और निफ्टी लगभग 180 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आया। मिडकैप में ईआईएल, यूनियन बैंक, डिश टीवी के शेयरों में बढ़त नजर आई। निफ्टी में आयशर मोटर्स, नेस्ले इंडिया, अपोलो हॉस्पिटल, एनटीपीसी, अदाणी एंटरप्राइजेज और एसबीआई के शेयर हरे निशान में नजर आये। वहीं टॉप एफएंडओ गेनर्स में पीएनबी, आरबीएल बैंक, जी एंटरटेनमेंट, श्रीराम फाइनेंस, केनरा बैंक, ट्रेंट के शेयर शामिल दिखे। इस बीच आज Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
