Bajaj Auto Q3: मजबूत नतीजों के बाद बजाज ऑटो पर ब्रोकरेज हुए बुलिश, बढ़ाया टारगेट

Bajaj Auto Q3: बजाज ऑटो के मजबूत नतीजों के बाद ब्रोकरेज हाउसेज ने इसके टारगेट को बढ़ा दिया है। दिसंबर तिमाही में कंपनी का एबिटडा Edelweiss के अनुमान से 18 फीसदी ज्यादा रहा है। इस अवधि में कंपनी को कमोडिटी की कीमतों में गिरावट और प्रीमियमाइजेशन के बढ़ते ट्रेंड का फायदा मिला है

अपडेटेड Jan 26, 2023 पर 6:33 PM
Story continues below Advertisement
बजाज ऑटो के मजबूत नतीजों के बाद ब्रोकरेज हाउसेज ने इसके टारगेट को बढ़ा दिया है। दिसंबर तिमाही में कंपनी का एबिटडा Edelweiss के अनुमान से 18 फीसदी ज्यादा रहा है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Bajaj Auto Q3:देश की दिग्गज ऑटो मेकर बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं इस अवधि में कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा सालाना आधार पर 23 फीसदी की बढ़त के साथ 1491 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा 1214 करोड़ रुपए पर रहा था। दिसंबर तिमाही में कंपनी की रेवेन्यू सालाना आधार पर 3 फीसदी की बढ़त के साथ 9315 करोड़ रुपए पर रही है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी की रेवेन्यू 9022 करोड़ रुपए रही थी। तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा अनुमान से बेहतर रहा है।

    उम्मीद से बेहतर रहा मुनाफे का आंकड़ा

    एनालिस्ट्स का अनुमान था कि दिसंबर 2022 तिमाही में बजाज ऑटो की आय 8998.50 करोड़ रुपए और मुनाफा 1379 करोड़ रुपए रह सकता है। दिसंबर तिमाही में कंपनी की आय तो अनुमान से कम रही है। लेकिन मुनाफा अनुमान से ज्यादा रहा है। लेकिन इस अवधि में कंपनी को एक्सपोर्ट के मोर्चे पर थोड़ा दबाव का सामना करना पड़ा है। लेकिन कंपनी के घरेलू कारोबार में डबल डिजिट ग्रोथ देखने को मिली है।


    Buzzing stock: इस सरकारी नवरत्न कंपनी में एक्सपर्ट्स को नजर आ रहे कमाई के शानदार मौके, जानिए क्या है टारगेट और स्टॉपलॉस

     मजबूत नतीजों के बाद ब्रोकरेज हाउसेज ने बढ़ाया टारगेट

    बजाज ऑटो के मजबूत नतीजों के बाद ब्रोकरेज हाउसेज ने इसके टारगेट को बढ़ा दिया है। दिसंबर तिमाही में कंपनी का एबिटडा Edelweiss के अनुमान से 18 फीसदी ज्यादा रहा है। Edelweiss का मानना है कि इस अवधि में कंपनी को कमोडिटी की कीमतों में गिरावट, बेहतर INR/USD रियलाइजेशन, प्रीमियमाइजेशन के बढ़ते ट्रेंड का फायदा मिला है। ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि अगले 12 महीनों में कंपनी के इलेक्ट्रिक व्हीकल वॉल्यूम में अच्छी बढ़त देखने को मिलेगी। कंपनी को आगे नए रिटेल आउटलेट खोलने का फायदा मिलेगा। इसके अलावा कंपनी को आगे Triumph के प्रोडक्ट्स के लॉन्च से भी फायदा मिलेगा। अपने इस विश्लेषण के आधार पर Edelweiss ने बजाज ऑटो पर अपनी ‘BUY’ रेटिंग बनाए रखते हुए इसके टारगेट को 4183 रुपए से बढ़ाकर 4373 रुपए कर दिया है।

    एक दूसरे ब्रोकरेज हाउस Emkay ग्लोबल ने इस स्टॉक की होल्ड रेटिंग बनाए रखते हुए इसका टारगेट 4050 रुपए से बढ़ाकर 4250 रुपए कर दिया है।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।