Buzzing stock: इस सरकारी नवरत्न कंपनी में एक्सपर्ट्स को नजर आ रहे कमाई के शानदार मौके, जानिए क्या है टारगेट और स्टॉपलॉस

Buzzing stock: प्रधानमंत्री उज्ज्वला की सफलता के बाद भारत सरकार गैस पाइपलाइन ग्रिड पर काम कर रही है। इस गैस इंफ्रा प्रोजेक्ट से गेल इंडिया को बड़ा फायदा पहुंचने की उम्मीद है। Choice Broking को सुमीत बगाड़िया का कहना है कि GAIL India के शेयरों में तेजी का ट्रेंड कायम है। शार्ट टर्म में ये शेयर हमें 110-115 रुपए के स्तर पर जाता दिख सकता है

अपडेटेड Jan 26, 2023 पर 5:30 PM
Story continues below Advertisement
कंपनी की अर्निंग और ऑर्डर बुक में आगे भी अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी। जिसको देखते हुए पोजीशनल इनवेस्टर्स को सलाह है कि वे इस स्टॉक में मीडियम से लंबी अवधि के नजरिए से निवेश करें
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Buzzing stock: सरकारी नवरत्न कंपनी गेल इंडिया (GAIL India) के शेयर 2022 के अक्टूबर मध्य से ही तेजी के मूड में दिख रहे हैं। हालांकि एनएसई पर कल ये शेयर 1.10 रुपए यानी 1.08 फीसदी की गिरावट के साथ 100.90 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। कल के कारोबार में इस स्टॉक का वॉल्यूम 12007717 शेयर रहा था। पिछले 1 हफ्ते में ये शेयर 3,75 फीसदी भागा है। वहीं, 1 महीने में ये शेयर 10.21 फीसदी चढ़ा है। वहीं 3 महीने में ये शेयर 16.58 फीसदी भागा है। अक्टूबर 2022 के मध्य में ये शेयर 85 रुपए पर दिख रहा था। जबकि वर्तमान में ये शेयर 101 रुपए के आसपास आ गया है।

    पोजीशनल इनवेस्टर्स लंबे नजरिए से करें निवेश

    बाजार जानकारों का कहना है कि GAIL India का प्राइस टू अर्निंग (PE) निचले स्तरों पर है। वहीं, इसका ROE (रिटर्न ऑन इक्विटी) हाई लेवल पर है जो इसके एक बेहतर पोर्टफोलियो स्टॉक बनाता है। जानकारों का कहना है कि कंपनी की अर्निंग और ऑर्डर बुक में आगे भी अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी। जिसको देखते हुए पोजीशनल इनवेस्टर्स को सलाह है कि वे इस स्टॉक में मीडियम से लंबी अवधि के नजरिए से निवेश करें।


    GAIL India में  115 रुपए  के टारगेट के लिए करें निवेश

    जानकारों का कहना है कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला की सफलता के बाद भारत सरकार गैस पाइपलाइन ग्रिड पर काम कर रही है। इस गैस इंफ्रा प्रोजेक्ट से गेल इंडिया को बड़ा फायदा पहुंचने की उम्मीद है। Choice Broking को सुमीत बगाड़िया का कहना है कि GAIL India के शेयरों में तेजी का ट्रेंड कायम है। शार्ट टर्म में ये शेयर हमें 110-115 रुपए के स्तर पर जाता दिख सकता है। इस शेयर को गिरावट में खरीद की रणनीति अपनाते हुए 92 रुपए का स्टॉपलॉस लगाकार पोर्टफोलियो में जोड़ने को सलाह होगी। 110 रुपए का टारगेट हासिल करने के बाद ये शेयर हमें 115 रुपए तक जाता दिख सकता है।

    10 में से 9 इक्विटी F&O ट्रेडर्स को हुआ नुकसान, खुशियों का शहर कोलकाता बना घाटे का शहर: सेबी स्टडी

    ब्रोकरेज भी हैं बुलिश

    GAIL India के शेयरों पर तमाम ब्रोकिंग हाउस भी बुलिश नजर आ रहे हैं। शेयरखान ने GAIL India को होल्ड रेटिंग दी है। वहीं, Emkay Global ने 'BUY'रेटिंग देते हुए 110 रुपए का लक्ष्य दिया है। वहीं, Motilal Oswal ने 'BUY'रेटिंग देते हुए 114 रुपए का लक्ष्य दिया है। जबकि Prabhudas Lilladher ने 'BUY'रेटिंग देते हुए 120 रुपए का लक्ष्य दिया है।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।