Bajaj Auto Q3 Results : नेट प्रॉफिट 19% बढ़कर 2503 करोड़ रुपये पर रहा, रेवेन्यू में हुई 19% की बढ़ोतरी

Bajaj Auto share price : तीसरी तमाही में बजाज ऑटो का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 19 प्रतिशत बढ़कर 2,502.81 करोड़ रुपये पर रहा है। कंपनी का रेवेन्यू पहली बार 15,000 करोड़ रुपये के पार पहुंचा है। इसमें सालाना आधार पर 19 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है। Q3 में इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो का घरेलू रेवेन्यू में 25 प्रतिशत का योगदान रहा है

अपडेटेड Jan 30, 2026 पर 5:46 PM
Story continues below Advertisement
Bajaj Auto Q3 Results : बजाज ऑटो ने कहा कि 15 क्वार्टर के बाद तीसरी तिमाही में कंपनी का एक्सपोर्ट वॉल्यूम 6 लाख के आंकड़े को पार कर गया। सालाना आधार पर इसमें मज़बूत डबल-डिजिट की कॉम्पिटिटिव ग्रोथ जारी रही

Bajaj Auto Q3 Results : बजाज ऑटो ने मौजूदा फाइनेंशियल ईयर 2026 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 2,502.81 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट हासिल किया है। यह पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी तिमाही के 2,108.73 करोड़ रुपये के नेट प्रॉफिट से 19 प्रतिशत ज़्यादा है। हालांकि, Q3 FY26 के नेट प्रॉफ़िट में नए लेबर कोड के असर को शामिल करने के लिए 61.32 करोड़ रुपये का एक बार का असाधारण खर्च शामिल है। यह कोड पिछले साल लागू हुआ था। तीसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA 22 प्रतिशत बढ़कर 3,161 करोड़ रुपये पर रहा है। वहीं, मार्जिन बढ़कर 20.8 फीसदी हो गया है।

पहली बार कंपनी के रेवेन्यू ने 15,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को किया पार

तीसरी तिमाही में कंपनी की कामकाजी आय सालाना आधार पर 19 प्रतिशत बढ़कर 15,220.33 करोड़ रुपये पर रही। खास बात यह है कि बजाज ऑटो ने कहा कि यह पहली बार है जब उसका रेवेन्यू 15,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है। जिसका कारण रिकॉर्ड तिमाही वॉल्यूम और बेहतर प्रोडक्ट मिक्स रहा है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी की कामकाजी आय12,806.85 करोड़ रुपये रही थी। वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में कंपनी का खर्च 18 प्रतिशत बढ़कर 12,174.33 करोड़ रुपये पर रहा है।


रिटेल बिक्री ऐतिहासिक ऊंचाई पर

कंपनी ने कहा, "इस तिमाही में फेस्टिव सीज़न के दौरान शानदार इन-मार्केट एग्जीक्यूशन की वजह से रिटेल बिक्री ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच गई, जबकि इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो की तेज़ी से ग्रोथ हुई, जिसने घरेलू रेवेन्यू में 25% का योगदान दिया और इस तिमाही के दोरान में ही पिछले पूरे साल के रेवेन्यू को पार कर लिया।"

कंपनी का एक्सपोर्ट वॉल्यूम 6 लाख के आंकड़े के पार

बजाज ऑटो ने कहा कि 15 क्वार्टर के बाद तीसरी तिमाही में कंपनी का एक्सपोर्ट वॉल्यूम 6 लाख के आंकड़े को पार कर गया। सालाना आधार पर इसमें मज़बूत डबल-डिजिट की कॉम्पिटिटिव ग्रोथ जारी रही।

पल्सर पोर्टफोलियो का प्रदर्शन रहा शानदार

कंपनी ने बताया कि स्पोर्ट्स सेगमेंट की वजह से 125cc+ सेगमेंट में घरेलू मोटरसाइकिल सेगमेंट ने साल-दर-साल डबल-डिजिट रेवेन्यू ग्रोथ के साथ अपना अब तक का सबसे अच्छा क्वार्टर दर्ज किया है। कंपनी ने आगे कहा, "पल्सर पोर्टफोलियो में प्रोडक्ट रिफ्रेश/अपग्रेड और असरदार एक्टिवेशन से बेहतर परफॉर्मेंस देखने को मिली है। इसके चलते तिमाही रिटेल वॉल्यूम ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच गया और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण 125cc+ सेगमेंट का परफॉर्मेंस भी अच्छा रहा।"

कंपनी के पास 15,000 करोड़ रुपये का सरप्लस फंड

कंपनी ने बताया कि डिविडेंड के तौर पर 5,864 करोड़ रुपये बांटने और इस दौरान अपनी सब्सिडियरी कंपनियों में 2,300 करोड़ रुपये से ज़्यादा की पूंजी लगाने के बाद भी बजाज ऑटो की बैलेंस शीट हेल्दी बनी हुई है और उसके पास 15,000 करोड़ रुपये का सरप्लस फंड है।

बजाज ऑटो शेयर प्राइस हिस्ट्री

आज यह शेयर एनएसी पर 85.50 रुपए यानी 0.90 फीसदी की बढ़त के साथ 9597.50 रुपए के स्तर पर बंद हुआ है। आज का इसका इंट्राडे हाई 9,626 रुपए और इंट्राडे लो 9,382.50 रुपए का है। पिछले 1 हफ्ते में ये शेयर 1.95 फीसदी भागा है। वहीं, 1 महीने में इसमें 3.40 फीसदी की तेजी आई है। 1 साल में ये शेयर 9.71 फीसदी और 3 साल में 149.86 फीसदी भागा है।

 

 

Market outlook : बाजार में 3 दिन की तेजी थमी, जानिए रविवार को कैसी रह सकती है इसकी चाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।