Market outlook : बाजार में 3 दिन की तेजी थमी, जानिए रविवार को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Stock market news : मेटल इंडेक्स में 5 प्रतिशत की गिरावट आई। ऑयल एंड गैस, बैंक, IT और एनर्जी में 0.5-1 प्रतिशत की गिरावट आई। जबकि, फार्मा, मीडिया, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और FMCG में 0.7-1.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई

अपडेटेड Jan 30, 2026 पर 4:14 PM
Story continues below Advertisement
Market cues : कोटक सिक्योरिटीज इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान ने कहा कि ट्रेंड-फॉलो करने वाले ट्रेडर्स के लिए, अब 25,200/82,000 और 25,150/81,700 अहम सपोर्ट ज़ोन का काम करेंगे

Stock market : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स में 3 दिन की तेज़ी के बाद गिरावट आई और 30 जनवरी को निफ्टी 25,350 से नीचे बंद हुआ। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 296.59 अंक या 0.36 प्रतिशत गिरकर 82,269.78 पर और निफ्टी 98.25 अंक या 0.39 प्रतिशत गिरकर 25,320.65 पर बंद हुआ। लगभग 2319 शेयरों में तेज़ी आई, 1716 शेयरों में गिरावट आई और 149 शेयर अपरिवर्तित रहे। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.2 प्रतिशत गिरा, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

निफ्टी में Hindalco, Tata Steel, Coal India, ONGC और ICICI Bank आज के टॉप लूजर रहे। जबकि, Tata Consumer, Apollo Hospitals, Nestle, M&M और ITC आज के टॉप गेनर्स में शामिल रहे।

सेक्टरल इंडेक्सों पर नजर डालें तो मेटल इंडेक्स में 5 प्रतिशत की गिरावट आई। ऑयल एंड गैस, बैंक, IT और एनर्जी में 0.5-1 प्रतिशत की गिरावट आई। जबकि, फार्मा, मीडिया, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और FMCG में 0.7-1.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।


वीकली बेसिस पर देखें तो इस हफ़्ते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में 1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। ब्रॉडर मार्केट ने बेहतर प्रदर्शन किया, निफ्टी बैंक और मिडकैप इंडेक्स में 2 प्रतिशत से ज़्यादा की बढ़ोतरी हुई। डिफेंस, कैपिटल मार्केट, रियल्टी और मेटल स्टॉक्स में सबसे ज़्यादा तेज़ी आई, इनमें 9 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई। हालांकि, मंथली बेसिस पर दोनों मेन इंडेक्स 3 फीसदी से ज़्यादा गिर गए और लगातार दूसरे महीने गिरावट जारी रही।

बता दें कि रविवार, 1 फरवरी को यूनियन बजट पेश होने वाला है। बजट वाले दिन बाजार खुला रहेगा।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड विनोद नायर का कहना है कि यूनियन बजट से पहले भारतीय इक्विटी मार्केट में उतार-चढ़ाव बना रहा। IT और मेटल शेयरों में कमजोरी के कारण बेंचमार्क इंडेक्स नीचे गिरे। ग्लोबल ग्रोथ की चिंताओं और बढ़ती अमेरिकी बॉन्ड यील्ड के कारण IT सेक्टर पर दबाव रहा, जबकि मज़बूत डॉलर के चलते सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई। FII की लगातार बिकवाली और रुपये की लगातार गिरावट ने मार्केट के सेंटिमेंट को सतर्क बनाए रखा।

बढ़ते जियोपॉलिटिकल जोखिमों और ग्लोबल टैरिफ दबावों के बीच, ग्रोथ सपोर्ट और फिस्कल डिसिप्लिन पर संकेतों के लिए यूनियन बजट का बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है। ग्लोबल संकेतों की बात करें तो हालांकि अमेरिकी सरकार के हालिया शटडाउन को टालने के लिए एक डील से अस्थायी राहत मिली है। लेकिन नए फेड चेयरमैन की नियुक्ति से पहले बाज़ार सतर्क बने हुए हैं। क्योंकि, यूएस फेड के ज़्यादा सख्त रुख से लिक्विडिटी कम हो सकती है और इमर्जिंग मार्केट पर दबाव पड़ सकता है।

1 फरवरी को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

कोटक सिक्योरिटीज इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान ने कहा कि ट्रेंड-फॉलो करने वाले ट्रेडर्स के लिए, अब 25,200/82,000 और 25,150/81,700 अहम सपोर्ट ज़ोन का काम करेंगे। जब तक मार्केट इन लेवल से ऊपर ट्रेड कर रहा है, पुलबैक बनने की संभावना है। ऊपर की तरफ, 25,500/82,800 पर बुल्स के लिए तत्काल रेजिस्टेंस होगा। 25,500/82,800 से ऊपर एक सफल ब्रेकआउट मार्केट को 25,600-25,650/83,100-83,300 तक ले जा सकता है। दूसरी ओर, 25,150/81700 से नीचे, अपट्रेंड कमज़ोर हो जाएगा। निफ्टी को 25,350 और 25,250 के बीच खरीदें। 25,200 के नीचे स्टॉप लॉस रखें।

Metal stocks : मेटल इंडेक्स 5% से ज्यादा टूटा, हिंदुस्तान जिंक में लगा 10% का लोअर सर्किट, जानिए क्या रही वजह

बोनान्ज़ा में रिसर्च एनालिस्ट अभिनव तिवारी का कहना है कि ग्लोबल अनिश्चितता ने बाजारों पर और दबाव डाला। अमेरिकी सरकार के संभावित शटडाउन और अमेरिकी फेडरल रिज़र्व के सतर्क आउटलुक को लेकर चिंताओं से रिस्क से बचने की भावना बढ़ी। हालांकि फेड ने दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। लेकिन उसकी कमेंट्री से 2026 में रेट कट की सीमित संभावना का संकेत मिला, जिससे रेट सेंसिटिव सेक्टर्स को लेकर सेंटीमेंट कमजोर हुआ है। अब बाजार का फोकस 1 फरवरी को आने वाले यूनियन बजट पर है। बजट के बाद कुछ खास मौके मिल सकते हैं, खासकर उन सेक्टर्स में जो कमोडिटी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से कम प्रभावित होते हैं।

 

 

डिस्क्लेमर:मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।