Share Buyback : Bajaj Auto करेगी 4000 करोड़ का शेयर बायबैक, रिकॉर्ड डेट तय

Share Buyback : बजाज ऑटो 4000 करोड़ रुपये का शेयर बायबैक 10000 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के भाव पर करेगी।यह स्टॉक आज 19 फरवरी को 8,512.65 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट भी तय कर दी गई है। कंपनी का मार्केट कैप 2.41 लाख करोड़ रुपये है

अपडेटेड Feb 19, 2024 पर 2:17 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बजाज ऑटो 4000 करोड़ रुपये का शेयर बायबैक करने जा रही है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Bajaj Auto share buyback : बजाज ऑटो 4000 करोड़ रुपये का शेयर बायबैक करने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए 29 फरवरी को रिकॉर्ड डेट के रूप में तय किया है। कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में यह जानकारी दी है। कंपनी ने 8 जनवरी को मौजूदा शेयरधारकों से शेयर बायबैक करने की अपनी योजना की घोषणा की थी। बायबैक की खबर के बीच कंपनी के शेयरों में आज 2.25 फीसदी की तेजी आई है और यह स्टॉक 8,512.65 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 2.41 लाख करोड़ रुपये है।

    Bajaj Auto के शेयर बायबैक से जुड़ी डिटेल

    शेयर बायबैक ऑफर के तहत बजाज ऑटो कंपनी के 40 लाख फुली पेड-अप इक्विटी शेयर खरीदेगी। इन शेयरों को 10,000 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के भाव पर खरीदा जाएगा, जबकि स्टॉक का करेंट मार्केट प्राइस 8,512 रुपये है। हालांकि, कंपनी अधिकतम 4000 करोड़ रुपये का शेयर बायबैक करेगी।


    कैसे रहे Bajaj Auto के तिमाही नतीजे

    टू-व्हीलर कंपनी बजाज ऑटो का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 37 परसेंट बढ़कर 2,042 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 1,491 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 30 परसेंट बढ़कर 12114 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 9,315 करोड़ रुपये था।

    कंपनी ने अपना अब तक का सबसे अधिक तिमाही EBITDA 2,430 करोड़ रुपये दर्ज किया है, जो कि सालाना 37% अधिक है। तीसरी तिमाही के दौरान मार्जिन में 100 बेसिस प्वाइंट का सुधार हुआ और यह 20.1% हो गया।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।