Get App

Bajaj Auto के शेयर 2% से ज्यादा भागे, दिग्गज ब्रोकरेजेज ने जानें खरीदें, बेचें या रहे बने

यूबीएस ने बजाज ऑटो पर न्यूट्रल रेटिंग की राय दी है और स्टॉक पर 4,000 रुपये का टारगेट दिया है

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Oct 17, 2022 पर 11:12 AM
Bajaj Auto के शेयर 2% से ज्यादा भागे, दिग्गज ब्रोकरेजेज ने जानें खरीदें, बेचें या  रहे बने
सीएलएसए ने बजाज ऑटो पर Outperform रेटिंग दी है। ब्रोकरेज हाउस ने इस स्टॉक के लिए 4100 रुपये का लक्ष्य दिया है।

Bajaj Auto Share price: 17 अक्टूबर यानी आज के कारोबार में Bajaj Auto के शेयरों में बढ़त देखने को मिल रहा है। मजबूत नतीजों के बाद भी इंट्राडे में शेयर आज 3 फीसदी का उछाल लगाते नजर आए। बता दें कि कंपनी ने शुक्रवार 14 अक्टूबर को जुलाई-सितंबर 2022 के दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए। बजाज ऑटो ने बताया कि दूसरी तिमाही में उसका मुनाफा सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर 1,530.00 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 1,274.55 करोड़ रुपये था।

कंपनी का रेवेन्यू सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 16 फीसदी बढ़कर 10,202.77 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 8,762.18 करोड़ रुपये था। वहीं इसकी ठीक पिछली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 8,004.90 करोड़ रुपये रहा था, ऐसे में तिमाही आधार पर इसमें 27.45 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

पुणे मुख्यालाय वाली इस ऑटोमोबाइल कंपनी का ऑपरेटिंग प्राफिट (EBITDA) सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 25.5 फीसदी बढ़कर 1,759 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसका ऑपरेटिंग मार्जिन सितंबर तिमाही में करीब 1.25 फीसदी बढ़कर 17.2 फीसदी पर पहुंच गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें