Get App

बजाज इलेक्ट्रिक्ल का शेयर उछला, पावर ग्रिड से 347.3 करोड़ रुपये का काम मिलने से शेयर में दिखी तेजी

Bajaj Electricals के शेयरों में आज लगभग एक प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। Power Grid Corporation of India से कंपनी को 347.29 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिलने के बाद इसके शेयरों में उछाल देखने को मिला। सुबह 9:18 बजे BSE पर बजाज इलेक्ट्रिकल्स का शेयर 9.45 रुपये या 0.86 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,103.95 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Oct 18, 2023 पर 11:04 AM
बजाज इलेक्ट्रिक्ल का शेयर उछला, पावर ग्रिड से 347.3 करोड़ रुपये का काम मिलने से शेयर में दिखी तेजी
Bajaj Electricals को Power Grid Corporation से आध्रप्रदेश के अनंतपुर और कुरनूल में नई ट्रांसमिशन लाइन बिछाने का काम मिला है

Bajaj Electricals Share Price : बजाज इलेक्ट्रिकल्स (Bajaj Electricals) के शेयरों में आज यानी कि बुधवार 18 अक्टूबर को शुरुआती कारोबार में लगभग एक प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। कंपनी को पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (Power Grid Corporation of India) से 347.29 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिलने के बाद इलेक्ट्रिकल उपकरण बनाने वाली कंपनी के शेयरों में उछाल देखने को मिला। सुबह 9:18 बजे बीएसई (BSE) पर बजाज इलेक्ट्रिकल्स का शेयर 9.45 रुपये या 0.86 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,103.95 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। कंपनी को पावर ग्रिड द्वारा उनकी प्रोजेक्ट-स्पेसिफिक ट्रांसमिशन कंपनी के लिए और उसकी ओर से सर्विस कॉन्ट्रैक्ट की आपूर्ति का काम मिला है।

इस प्रोजेक्ट में राजस्थान के भादला (Bhadla, Rajasthan) में 109 किमी की 765kV ट्रांसमिशन लाइन शामिल है। इसे NOA/LOA जारी होने की तारीख से 15 महीने के भीतर पूरा किया जाना है।

Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

13 अक्टूबर को, कंपनी को पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (Power Grid Corporation of India Limited) द्वारा उनके एसपीवी मेसर्स अनंतपुरम कुरनूल ट्रांसमिशन (SPV M/s Ananthpuram Kurnool Transmission) के लिए और उनकी ओर से सप्लाई ऑफ सर्विसेस का कॉन्ट्रैक्ट प्राप्त हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें