Get App

बजाज फाइनेंस गलत वजहों से फोकस में, फिर क्यों शेयरों में आई तेजी, निवेशक अब क्या करें!

Bajaj Finance share price: जानकारों का कहना है कि कैपिटल मार्केट में बढ़ती प्रतिद्वंविदता के कारण NBFC कपनियां अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रही हैं। उसमें बजाज फाइनेंस भी शामिल है। हाल ही में, ब्रोकरेज फर्म एंबिट ने कहा है कि होम लोन बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच बजाज फाइनेंस को बाजार हिस्सेदारी हासिल करने के लिए कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और कंपनी के बड़े आकार और भारी प्रतिस्पर्धा के कारण आगे कंपनी की ग्रोथ धीमी पड़ सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 17, 2023 पर 3:41 PM
बजाज फाइनेंस गलत वजहों से फोकस में, फिर क्यों शेयरों में आई तेजी, निवेशक अब क्या करें!
आज के कारोबारी सत्र में बजाज फाइनेंस के शेयरों तेजी देखने को मिली है। आज ये शेयर एनएसई पर 57 रुपए यानी 0.97 फीसदी की बढ़त के साथ 5961.45 रुपए पर बंद हुआ है

Bajaj Finance:दिल्ली स्थित अक्षत मित्तल ने कुछ महीने पहले बजाज फाइनेंस से होम लोन लिया था। लेकिन जब उनको कंपनी से लोन की अमाउंट मिली तो उनसे एक ऐसे इंश्योरेंस स्कीम के लिए एक्स्ट्रा चार्ज ले लिया गया जिसके लिए उन्होंने अप्लाई ही नहीं किया था। अक्षत ने बताया कि जब उनको इस बारे में मंथली EMI का स्टेटमेंट मिला तो उन्होंने देखा कि उन से इंश्योरेंस का शुल्क ले लिया गया है। इस बारे में जब उन्होंने कंपनी को मेल किया तो कंपनी ने उनके मेल को पूरी तरह से इग्नोर कर दिया। इसके बाद अक्षत ने दिल्ली के रोहिणी कंज्यूमर कोर्ट में कंपनी के खिलाफ मुकदमा दायर कर दिया।

उसके बाद जब बजाज फाइनेंस के कॉल सेटर को कॉल किया तो उन्होंने अपनी गलती मानी । फिर भी जब अक्षत ने उनसे अपने लोन के साथ लिंक किए गए इंश्योरेंस को वापस लेने और शुल्क लौटाने की बात कही तो कंपनी के कर्मचारी ने उनसे तेज आवाज में बात करनी शुरू कर दी। उनकी मांग को भी ठुकरा दिया। इसके बाद अक्षत ने बजाज फाइनेंस को 2-3 बार कॉल किया। लेकिन कंपनी की तरफ से उनको कोई जवाब नहीं दिया गया।

मुंबई की राना दत्ता की भी शिकायत है कि उनको प्रति दिन बजाज फाइनेंस की तरफ से 5-6 अवांछित कॉल आती हैं। बजाज फाइनेंस को लेकर तमाम लोगों ने इस तरह की शिकायत की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें