डेली टाइम फ्रेम पर मोमेंटम इंडीकेटर 80 (वर्तमान में 78) के ओवरबॉट जोन के करीब दिख रहा है। ऐसे में इस बात की उम्मीद नजर आ रही है कि मिंडाकॉर्प में ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली देखने के मिल सकती है। इस स्टॉक में लगातार 9 दिनों की तेजी ने इसे ओवरबॉट जोन में पहुंचा दिया है। ये बातें एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय ने मनीकंट्रोल के साथ हुई एक बातचीत में कहीं हैं। राजेश का ये भी मानना है कि ये स्टॉक मीडियम टर्म के नजरिए से अच्छा दिख रहा है। अगर 240-230 रुपए के रेंज में मिले तो मिंडाकॉर्प में 210 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 310-320 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है।
इक्विटी मार्केट का 20 सालों से ज्यादा की अनुभव रखने वाले राजेश पालवीय का कहना है कि ट्रेडर अगर चाहें तो शॉर्ट टर्म के नजरिए से ओरिएंट इलेक्ट्रिक में 220-215 रुपए के आसपास मिलने पर कॉन्ट्रेरियन बेट (contrarian bet)के तौर पर 200 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 245-250 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी कर सकते हैं।
निफ्टी पर बात करते हुए राजेश पालवीय ने कहा कि निफ्टी पिछले तीन हफ्तों की लगातार तेजी के चलते 5 फीसदी की तेजी दिखा चुका है। निफ्टी हाल के दिनों में 17799-16828 के निचले स्तरों से "V" शेप की अच्छी रिकवरी हासिल करता दिखा है। इसका शॉर्ट टर्म बॉटम 16800 पर स्थित है। ये इसका पिछला सपोर्ट भी है। यहां से आई तेजी निफ्टी में अभी और तेजी आने की ओर संकेत कर रही है। इसके अलावा इस समय निफ्टी अपने 20, 50 और 200-डे एसएमए (सिंपल मूविंग एवरेज) से ऊपर बना हुआ है, जो आने वाले हफ्तों इसमें और तेजी आने की संभावना दिखा रहा है। ऐसे में अगर निफ्टी में मुनाफा वसूली के चलते 17600-17400 की तरफ कोई करेक्शन आता है तो नई खरीदारी के अच्छे मौके होंगे। आगे निफ्टी में हमें 18000-18300 का स्तर देखने को मिल सकता है।
रियल्टी सेक्टर पर बात करते हुए राजेश ने कहा कि रियल्टी इंडेक्स में अक्टूबर 2021 से ही कंसोलीडेशन देखने को मिल रहा है। इस इंडेक्स ने 3000-2950 के रेंज में मजबूत बेस बना लिया है। लेकिन इंडेक्स में हाल में आई तेजी को वॉल्यूम से अच्छा सपोर्ट नहीं मिला है। ऐसे में इस इंडेक्स में किसी फ्रेश लॉन्ग पोजीशन के लिए 3400-3500 के ऊपर की वीकली क्लोजिंग का इंतजार करें। इस जोन के ऊपर क्लोजिंग मिलने पर ये इंडेक्स 4000-4200 का स्तर छूता दिख सकता है। राजेश को रियल्टी सेक्टर में DLF, Oberoi Realty और Godrej Properties में नियर टर्म में तेजी की संभावना दिख रही है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।