Trade Spotlight: वेलस्पन इंडिया, ग्रेफाइट इंडिया और आयशर मोटर्स में अब क्या करें?

पिछले कारोबारी दिन वेलस्पन इंडिया, ग्रेफाइट इंडिया और आयशर मोटर्स में जोरदार एक्शन देखने को मिला था। वेलस्पन इंडिया जो 6.6 फीसदी उछलकर 81 रुपये पर बंद हुआ था। डेली टाइमफ्रेम पर इसने एक लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। इसके साथ ही ये स्टॉक लगातार आठवें सत्र के लिए हायर हाइज, हायर लोज बनाता दिखा। इस रैली के साथ ही स्टॉक 21, 50, 100 और 200-day EMA जैसे सभी अहम मूविंग एवरेज के ऊपर चला गया है। ग्रेफाइट इंडिया भी 4.6 फीसदी की बढ़त के साथ 278 रुपए पर बंद हुआ था

अपडेटेड Apr 17, 2023 पर 1:04 PM
Story continues below Advertisement
ग्रेफाइट इंडिया 4.6 फीसदी की बढ़त के साथ 278 रुपए पर बंद हुआ था। स्टॉक ने डेली चार्ट पर अच्छे वॉल्यूम के साथ एक बुलिश कैंडल बनाया। इसी तरह आयशर मोटर्स 2.7 फीसदी के उछाल के साथ 3213 रुपए पर बंद हुआ था
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    13 अप्रैल के कारोबारी सत्र के आखिरी घंटों में आई खरीदारी ने सेंसेक्स-निफ्टी को लगातार 9वें दिन बढ़त लेकर बंद होने में सहायता दी। बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में जोरदार खरीदारी ने बाजार को अच्छा सपोर्ट दिया था। इसके चलते बैंक निफ्टी 1.38 फीसदी यानी 575 अंकों की बढ़त के साथ 42133 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, सेंसेक्स 38 अंकों की बढ़त के साथ 60431 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी दिन के निचले स्तरों से करीब 100 अंक सुधरकर 16 अंकों की बढ़त के साथ 17828 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने लगातार 9वें दिन हायर टॉप हायर बॉटम बनाते हुए डेली स्केल पर एक छोटे आकार का बुलिश कैंडल बनाया था। 13 अप्रैल को ब्रॉडर मार्केट में भी खरीदारी देखने को मिली थी। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.2 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

    पिछले कारोबारी दिन वेलस्पन इंडिया, ग्रेफाइट इंडिया और आयशर मोटर्स में जोरदार एक्शन देखने को मिला था। वेलस्पन इंडिया जो 6.6 फीसदी उछलकर 81 रुपये पर बंद हुआ था। डेली टाइमफ्रेम पर इसने एक लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। इसके साथ ही ये स्टॉक लगातार आठवें सत्र के लिए हायर हाइज, हायर लोज बनाता दिखा। इस रैली के साथ ही स्टॉक 21, 50, 100 और 200-day EMA जैसे सभी अहम मूविंग एवरेज के ऊपर चला गया है। ग्रेफाइट इंडिया भी 4.6 फीसदी की बढ़त के साथ 278 रुपए पर बंद हुआ था। स्टॉक ने डेली चार्ट पर अच्छे वॉल्यूम के साथ एक बुलिश कैंडल बनाया। इसी तरह आयशर मोटर्स 2.7 फीसदी के उछाल के साथ 3213 रुपए पर बंद हुआ था।

    आइए देखते हैं अब इन शेयरों पर क्या है कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान की ट्रेडिंग रणनीति


    Eicher Motors: डेली टाइम फ्रेम पर ये स्टॉक लगातार हायर टॉप हायर बॉटम बनाते हुए एक राइजिंग चैनल चार्ट पर एक राइजिंग चैनल में ट्रेड कर रहा है। ऐसे में MACD(moving average convergence divergence) और ADX (average directional index) जैसे सभी बड़े टेक्निकल ट्रेंड इंडीकेटर मजबूती दिखा रहे हैं। ऐसे में इस स्टॉक में वर्तमान स्तरों से और तेजी आ सकती है। जब तक ये स्टॉक 3100 रुपए के नीचे बना हुआ है तब तक इसमें 3450 रुपए तक जाने की संभावना बनी हुई है। ऐसे में पोजीशनल ट्रेडरों को स्टॉक में बने रहने की सलाह होगी।

    Graphite India:इस स्टॉक में भी तेजी के संकेत कायम हैं। नियर टर्म में स्टॉक के लिए 267 रुपए पर सपोर्ट दिख रहा है। अगर ये सपोर्ट बना रहा है तो ये स्टॉक 300 रुपए तक जा सकता है।

    Hot Stocks | शॉर्ट टर्म में करना चाहते हैं डबल डिजिट कमाई तो इन स्टॉक्स को अपने पोर्टफोलियो में करें शामिल

    Welspun India:स्टॉक निचले स्तरों से पलटने के बाद राइजिंग चैनल पैटर्न में कारोबार कर रहा है और डेली स्केल पर लगातार हायर लोज की श्रृंखला बना रहा है। मजबूत बुलिश मोमेंटम से संकेत मिलता है कि काउंटर आने वाले समय में और तेजी दिखा सकता है। ट्रेडर्स के लिए 77 रुपए पर सपोर्ट दिख रहा है। वहीं, 86 रुपए पर रजिस्टेंस दिख रहा है। हालांकि अगर ये स्टॉक 75 रुपए के नीचे फिसता है तो गिरावट और बढ़ सकती है।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।