Hot Stocks | शॉर्ट टर्म में करना चाहते हैं डबल डिजिट कमाई तो इन स्टॉक्स को अपने पोर्टफोलियो में करें शामिल

Hot Stocks: 13 अप्रैल को खत्म हुआ हफ्ता साप्ताहिक आधार पर 1.30 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था। इसके साथ ही निफ्टी मार्च महीने के 17800 के स्विंग हाई से ऊपर बंद होने में कामयाब रहा था। ये बाजार के लिए बहुत ही पॉजिटिव संकेत है। निफ्टी इस कैलेंडेर ईयर में पहली बार अपने सभी अहम स्विंग हाई के ऊपर जाता दिखा है। लगातार 9 दिनों की तेजी के साथ अब निफ्टी के लिए 17700 - 17600 पर सपोर्ट दिख रहा है। वहीं, 17500 के पास स्थित 200-SMA पर इसके लिए बड़ा सपोर्ट है

अपडेटेड Apr 17, 2023 पर 10:58 PM
Story continues below Advertisement
Hot Stocks: वेलस्पन कार्पोरेशन में ओशो कृष्ण की 207 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 230-234 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Hot Stocks: कारोबारी दिनों के लिहाज से छोटा होने के बावजूद 13 अप्रैल को खत्म हुआ हफ्ता साप्ताहिक आधार पर 1.30 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था। इसके साथ ही निफ्टी मार्च महीने के 17800 के स्विंग हाई से ऊपर बंद होने में कामयाब रहा था। ये बाजार के लिए बहुत ही पॉजिटिव संकेत है। निफ्टी इस कैलेंडेर ईयर में पहली बार अपने सभी अहम स्विंग हाई के ऊपर जाता दिखा है। अगर हम निफ्टी के वीकली चार्ट पर नजर डालें तो RSI से हमें नई खरीद के संकेत देखने को मिल रहे हैं। ये नीयर टर्म में बाजार में तेजी कायम रहने को संकेत है।

    लगातार 9 दिनों की तेजी के साथ अब निफ्टी के लिए 17700 - 17600 पर सपोर्ट दिख रहा है। वहीं, 17500 के पास स्थित 200-SMA पर इसके लिए बड़ा सपोर्ट है। ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 18000 पर पहला रजिस्टेंस है उसके बाद 18137 पर अगला रजिस्टेंस है। बाजार की हालिया तेजी काफी तेज रही है। ऐसे में अब मुनाफा वसूली की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में ट्रेडर्स को सतर्क रह कर कारोबार करने की सलाह होगी। किसी करेक्शन में अच्छे शेयरों में खरीदारी के मौके तलाशें।

    एंजेल वन के ओशो कृष्ण की पसंदीदा शॉर्ट टर्म पिक्स जिनमें नियर टर्म में हो सकती है जोरदार कमाई


    Welspun Corp: Buy | LTP: Rs 220 | वेलस्पन कार्पोरेशन में ओशो कृष्ण की 207 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 230-234 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 6.5 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। वेलस्पन कॉर्प ने पिछले दो कारोबारी हफ्तों में अच्छी तेजी दिखाई है। दैनिक चार्ट पर इसने एक डबल बॉटम फॉर्मेशन बनाया है जो काउंटर में तेजी कायम रहने का संकेत है। टेक्निकल नजरिए से देखें तो इस स्टॉक में डेली और वीकली टाइम फ्रेम पर एक स्लोपिंग ट्रेंडलाइन ब्रेकआउट देखने को मिला है जो तेजी की संभावना को और बढ़ा रहा है।

    Top trading ideas: 1 महीने में ही चाहते हैं 15% तक रिटर्न तो इन 10 स्टॉक्स पर लगाएं दांव

    KEC International: Buy | LTP: Rs 485.50 | केईसी इंटरनेशनल में 462 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 505-510 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 5 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। पिछले हफ्ते इस स्टॉक में अच्छी तेजी देखने को मिली है। डेली चार्ट पर ये स्टॉक अपने की अहम EMAs (exponential moving averages) के ऊपर पहुंच गया है। स्टॉक में हाल में खरीदारी आती दिखी है। डेली टाइम फ्रेम पर ये स्टॉक स्लोपिंग ट्रेंडलाइन के ऊपर चला गया है। ये स्टॉक में अभी और तेजी आने के संकेत हैं।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।