Top trading ideas: 1 महीने में ही चाहते हैं 15% तक रिटर्न तो इन 10 स्टॉक्स पर लगाएं दांव

लगातार 9 दिनों की तेजी के साथ अब निफ्टी के लिए 17700 - 17600 पर सपोर्ट दिख रहा है। वहीं, 17500 के पास स्थित 200-SMA पर इसके लिए बड़ा सपोर्ट है। ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 18000 पर पहला रजिस्टेंस है उसके बाद 18137 पर अगला रजिस्टेंस है। बाजार की हालिया तेजी काफी तेज रही है। ऐसे में अब मुनाफा वसूली की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में ट्रेडर्स को सतर्क रह कर कारोबार करने की सलाह होगी

अपडेटेड Apr 17, 2023 पर 11:04 AM
Story continues below Advertisement
ओबेरॉय रियल्टी में 880 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 960 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 5 फीसदी रिटर्न मिल सकता है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Top trading ideas:पिछले हफ्ते बाजार में हमें लगातार तीसरे हफ्ते तेजी देखने को मिली। अब तक काफी पिट चुके शेयरों में आई खरीदारी और अच्छे ग्लोबल संकेतों के दम पर बाजार में तेजी कायम रही। जल्द ही ब्याज दरों में बढ़त के दौर पर लगाम लगने की उम्मीद से बाजार को सपोर्ट मिला है। पिछले हफ्ते निफ्टी 1.3 फीसदी की बढ़त के साथ 13 अप्रैल को 17828 के स्तर पर बंद हुआ था। ये फरवरी के बाद की हाइएस्ट क्लोजिंग थी। पिछले तीन हफ्तों में निफ्टी 5 फीसदी से ज्यादा भाग चुका है। निफ्टी ने वीकली टाइम फ्रेम पर लगातार तीसरे हफ्ते हायर हाइज हायर लोज बनाते हुए एक बुलिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया है। इसके साथ ही निफ्टी 17442 पर स्थित 50-वीक EMA (exponential moving average) के ऊपर भी जाता दिखा। टेक्निकल नजरिए से देखें तो निफ्टी के डेली टाइम फ्रेम चार्ट पर एक राउंडिंग बॉटम फॉर्मेंशन देखने को मिल रहा है। ये बुल्स के लिए एक अच्छा संकेत है।

    एंजेल वन के सीनियर एनालिस्ट-टेक्निकल एंड डेरिवेटिव रिसर्च ओशो कृष्ण का कहना है कि अगर हम निफ्टी के वीकली चार्ट पर नजर डालें तो RSI से हमें नई खरीद के संकेत देखने को मिल रहे हैं। ये नीयर टर्म में बाजार में तेजी कायम रहने को संकेत है। लगातार 9 दिनों की तेजी के साथ अब निफ्टी के लिए 17700 - 17600 पर सपोर्ट दिख रहा है। वहीं, 17500 के पास स्थित 200-SMA पर इसके लिए बड़ा सपोर्ट है। ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 18000 पर पहला रजिस्टेंस है उसके बाद 18137 पर अगला रजिस्टेंस है। बाजार की हालिया तेजी काफी तेज रही है। ऐसे में अब मुनाफा वसूली की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में ट्रेडर्स को सतर्क रह कर कारोबार करने की सलाह होगी।

    एक्सिस सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसीडेंट राजेश पालवीय का कहना है कि अगर निफ्टी में मुनाफा वसूली के चलते 17600-17400 की तरफ कोी करेक्शन आता है तो नई खरीदारी के अच्छे मौके होंगे। आगे निफ्टी में हमें 18000-18300 का स्तर देखने को मिल सकता है।


    मार्केट एक्सर्ट्स को सुझाए टॉप पिक्स जिनमें 3-4 हफ्तों में हो सकती है जोरदार कमाई

    कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान की टॉप पिक्स

    Cummins India: Buy | LTP: Rs 1,549 | कमिंस इंडिया में 1480 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 1,660 रुपए के लक्ष्य को लिए खरीदारी की सलाह है। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 7 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    Glenmark Life Sciences: Buy | LTP: Rs 417.55 | ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज में 370 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 450 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 8 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    Cholamandalam Investment and Finance: Buy | LTP: Rs 821 | चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट में 770 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 945 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 15 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सुभाष गंगाधरन की टॉप पिक्स

    JSW Steel: Buy | LTP: Rs 720.65 | जेएसडब्ल्यू स्टील में 682 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 780 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 8 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    Container Corporation of India: Buy | LTP: Rs 604.65 |कंटेनर कारपोरेशन ऑफ इंडिया में 571 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 660 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 9 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    SIS: Buy | LTP: Rs 379.35 | SIS में 342 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 430 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 13 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    5paisa.com के रुचित जैन की शॉर्ट टर्म पिक्स

    TVS Motor Company: Buy | LTP: Rs 1163 | टीवीएस मोटर्स में 1090 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 1227 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 5.5 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    Dabur India: Buy | LTP: Rs 527 | डाबर इंडिया में 510 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 558 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 6 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    गिरते बाजार में ये 4 स्टॉक्स लगायेंगे मुनाफे का तड़का, चारों स्टॉक्स खरीदने से होगी कमाई

    ChartAnalytics.co.in की फोरम छेड़ा की टॉप पिक्स

    JB Chemicals & Pharmaceuticals: Buy | LTP: Rs 2165.90 | जेबी केमिकल्स में 2099 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 2285 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 5.7 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    Kirloskar Oil Engines: Buy | LTP: Rs 402.75 | किर्लोस्कर ऑयल इंजन में 377 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 430 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 7 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    Oberoi Realty: Buy | LTP: Rs 914 | ओबेरॉय रियल्टी में 880 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 960 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 5 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।